ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहाद-उल मुस्लिमीन (AIMIM) प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी के राजस्थान दौरे को लेकर कांग्रेस की तरफ से गंभीर आरोप लगाए गए हैं। राजस्थान में कांग्रेस विधायक अमीन खान ने ओवैसी के दौरे के पीछे पाकिस्तान का हाथ बताया है। अमीन खान ने ओवैसी के राजस्थान आने के पीछे पाकिस्तान का हाथ होने का आरोप लगाते हुए कहा कि ओवैसी के राजस्थान आने के पीछे पाकिस्तान का हाथ है। इस दौरान कांग्रेस विधायक ने ओवैसी के पाकिस्तान के आदमी से मिलने का भी आरोप लगाया है।
AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी पर कांग्रेस के साथ ही की पार्टियां कई तरह के आरोप लगाती रहती हैं। इन आरोपों में पार्टियां प्रमुख से रूप से उन पर वोट काटने का आरोप लगाती हैं। बिहार में हुए पिछले विधानसभा चुनाव के दौरान भी उन पर पार्टियों ने वोट काटने के लिए चुनाव लड़ने का आरोप लगाया था। उन चुनावों में AIMIM को कुछ सीटों पर जीत भी मिली थी।

