41.7 C
Jodhpur

इकोनॉमी क्लास में सफर करती दिखीं दीपिका पादुकोण, यूजर्स ने पूछा- पठान से पगार नहीं आई क्या?

spot_img

Published:

पठान की बंपर कामयाबी के बाद दीपिका पादुकोण की चर्चा हर तरफ है, लेकिन अब उनका जिक्र एक ऐसे मामले को लेकर है, जिसकी शायद ही किसी ने कल्पना की हो. दरअसल, दीपिका पादुकोण को आरामदायक बिजनेस क्लास छोड़कर फ्लाइट के इकोनॉमी क्लास में सफर करते हुए स्पॉट किया गया. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में वह वॉशरूम के लिए रास्ता बनाती दिखीं.

खुद को छिपाती दिखीं दीपिका

दावा किया जा रहा है कि पठान की एक्ट्रेस ने खुद को छिपाने के लिए तमाम जतन किए. फ्लाइट के दौरान उन्होंने किसी से बातचीत भी नहीं की. वहीं, खुद को छिपाने के लिए ऑरेंज कलर का ओवरसाइज जैकेट पहना. साथ ही, सिर पर बेसबॉल की कैप भी लगाई. हालांकि, यह बात स्पष्ट है कि उन्होंने कहां से कहां तक का सफर किया.

SRK के साथ साझा किया था वीडियो

गौरतलब है कि दीपिका पादुकोण ने हाल ही में अपना स्किन केयर ब्रांड लॉन्च किया. उन्होंने कुछ स्किन केयर रूटीन में शामिल होने के लिए शाहरुख खान को चुना था. अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दीपिका ने शाहरुख के साथ एक वीडियो भी पोस्ट किया था. इस वीडियो में शाहरुख दीपिका के स्किन केयर ब्रांड 82E के कई ब्यूटी प्रॉडक्ट का रिव्यू करते नजर आए. दीपिका ने वीडियो के कैप्शन में लिखा, ‘यह बात हर कोई जानता है कि मैंने अपना करियर इस हैंडसम शख्स के साथ शुरू किया था और अब तक हम चार फिल्में एक साथ कर चुके हैं. इस बार हम स्किन केयर रूटीन के लिए एक साथ आए हैं.’

ओम शांति ओम से किया था डेब्यू

गौरतलब है कि दीपिका पादुकोण ने 15 साल पहले ओम शांति ओम से बॉलीवुड में डेब्यू किया था, जिसमें शाहरुख खान के साथ पहली बार उनकी जोड़ी बनी थी. इसके बाद दोनों की जोड़ी चेन्नई एक्सप्रेस (2013), हैप्पी न्यू ईयर (2014) और अब पठान (2023) में बन चुकी है. पठान अब बॉलीवुड की सबसे कामयाब फिल्म बन चुकी है. दरअसल, यह फिल्म सभी भारतीय भाषाओं में 502 करोड़ रुपये कमा चुकी है. वहीं, दुनियाभर में इसकी कमाई का आंकड़ा 950 करोड़ के पार पहुंच चुका है.

[bsa_pro_ad_space id=2]
spot_img
spot_img

सम्बंधित समाचार

Ad

spot_img

ताजा समाचार

spot_img