बॉलीवुड के ‘अन्ना’ और दमदार एक्टर सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी की शादी (Sunil Shetty Daughter Wedding) की कंफर्म डेट सामने आ चुकी है. खबर है कि, ‘हीरो’ (Hero) एक्ट्रेस अथिया शेट्टी अपने लॉन्ग टर्म बॉयफ्रेंड केएल राहुल (KL Rahul) के साथ इसी महीने जनवरी 2023 में शादी करने जा रही हैं. इस साल बॉलीवुड और क्रिकेट के मेल से बना ये कपल भी शादी के बंधन में बंध जाएगा.
बॉलीवुड अभिनेत्री अथिया शेट्टी लंबे समय से भारतीय टीम के उपकप्तान और बल्लेबाज केएल राहुल को डेट कर रही हैं. दोनों सोशल मीडिया पर एक-दूसरे के लिए खुलकर प्यार जाहिर करते हैं. पिछले कुछ महीनों से अथिया और राहुल की शादी की खबरें जमकर वायरल हो रही हैं. अब एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि कपल 23 जनवरी 2023 को शादी के बंधन में बंध जाएगा, जो साल की पहली बड़ी सेलिब्रिटी वेडिंग होगी.
21 से 23 से जनवरी तक चलेंगे वेडिंग फंक्शन
ई-टाइम्स की एक रिपोर्ट्स के अनुसार, केएल राहुल और अथिया शेट्टी की शादी इस महीने 23 तारीख को खंडाला में होने वाली है. दोनों के प्री-वेडिंग फंक्शन और रस्में 21 जनवरी से शुरू हो जाएंगे. शादी का यह जश्न तीन दिनों तक चलेगा. शादी कथित तौर पर सुनील शेट्टी के घर खंडाला में ही होगी. फंक्शन में एक्ट्रेस के परिवार के सदस्यों और करीबी लोग ही मौजूद रहेंगे. रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि शादी की रस्में 21-23 जनवरी तक होंगी, हालांकि आधिकारिक तारीख की घोषणा होना अभी बाकी है.
टी20 सीरीज से बाहर रहेंगे केएल राहुल
शादी की डेट इस वजह से भी सामने आई है क्योंकि, इस दौरान भारतीय टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे और टी20 मैचों की सीरीज खेलेगी. इस सीरीज में केएल राहुल नजर नहीं आएंगे.
सुनील शेट्टी देंगे ये सरप्राइज
खबर है कि, बेटी की शादी में पिता और एक्टर सुनील शेट्टी धमाकेदार परफॉर्मेंस देने वाले हैं. सुनील शेट्टी ने कहा कि बाकी किसी भी पिता की तरह मैंने भी आथिया के लिए सरप्राइज का प्लान किया है. 21 जनवरी को आथिया के संगीत सेरेमनी में सुनील शेट्टी डांस करेंगे. सुनील शेट्टी के अलावा आथिया शेट्टी की बेस्ट फ्रेंड अकांक्षा रंजन, आथिया के भाई अहान और एक्ट्रेस के बाकी फ्रेंड्स भी डांस परफॉर्म देंगे.
अथिया शेट्टी और केएल राहुल के लव रिलेशनशिप की बात किसी से छिपी नहीं है. कपल सोशल मीडिया पर एक-दूसरे के साथ रोमांटिक फोटोज शेयर करते रहते हैं. अथिया को राहुल के साथ वेकेशन पर भी स्पॉट किया जाता है. दोनों एक-दूसरे की फैमिली के साथ भी आउटिंग करते नजर आते हैं.


