27.2 C
Jodhpur

उदयपुर में धारा 144 पर सियासी बवाल, गहलोत के मंत्री का BJP पर पलटवार

spot_img

Published:

राजस्थान के उदयपुर में धारा 144 लगाने पर राजनीति शुरू हो गई है. भाजपा के आरोपों के बाद अब मंत्री  खाचरियावास ने पलटवार किया है. शुक्रवार को मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा मेवाड़ में दंगे नहीं करवा सकी, इसलिए उसके पेट में दर्द हो रहा है।मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने कहा कि भाजपा के पेट में दर्द इसलिए हो रहा है कि वो न तो रामनवमी के दिन पिछली बार की तरह दंगे करवाने में कामयाब हो सकी और न ही हनुमान जन्मोत्सव पर भाजपा दंगे करवा पाई। जब दंगे की प्लानिंग फेल हो गई तो अब इन आरोपों से भाजपा मेवाड़ की धरती पर केवल माहौल बिगाड़ना चाहती है। मंत्री प्रताप सिंह ने कहा कि भाजपा, कांग्रेस, सपा, बसपा या किसी भी पार्टी को कानून हाथ में लेने का अधिकार नहीं है।

उन्होंने कहा कि जो भी आदमी धर्म, जाति के नाम पर कानून हाथ में लेकर दंगे फैलाएगा, उसे बंद करेंगे। क्योंकि कानून-व्यवस्था बनाए रखना हमारी जिम्मेदारी है। प्रताप सिंह ने कहा कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए अगर कोई कलेक्टर 144 लगाता है तो वह उसका संवैधानिक अधिकार है. कलेक्टर और पुलिस कानून-व्यवस्था नहीं संभालेगी तो उनके खिलाफ सरकार कार्रवाई करेगी. कानून-व्यवस्था संभालने के लिए धारा 144 लगाने से किसी को क्या परेशानी है. यह कलेक्टर का अधिकार है।

धारा 144 कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगाई जाती है। इसे पॉजिटिव तरीके से देखना चाहिए. राजस्थान में अगर भाजपा दंगे की प्लानिंग कर रही है तो हम उसे सफल नहीं होने देंगे। खाचरियावास ने कहा कि भाजपा कांग्रेस या देश की अन्य पार्टियां 75 साल से देश में हैं, जबकि केसरिया और हरा रंग सतयुग से साथ रहा है, जो हिंदुस्तान के तिरंगे में भी है। भाजपा को हरे रंग से इतनी ही तकलीफ है तो वह अपने झंडे में से हरे रंग को निकाल दे।

[bsa_pro_ad_space id=2]
spot_img
spot_img

सम्बंधित समाचार

Ad

spot_img

ताजा समाचार

spot_img