राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत और राज्यपाल कलराज मिश्र के ट्विवटर अकाउंट से ब्लू टिक हटा दिया गया है। ट्विटर के नए नियमों का असर प्रदेश के राज्यपाल और मुख्यमंत्री के ट्विटर एकाउंट पर साफ साफ दिख रहा है क्योंकि उनके अकाउंट से ट्विवटर ने ब्लू टिक हटा दिया है।ट्विटर के नए नियमों के चलते प्रदेश के राज्यपाल कलराज मिश्र, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठोड़, मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास, अशोक चांदना के ट्विटर अकाउंट से ब्लू टिक हटा दिया गया है। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे और पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट के अकाउंट का ब्लू टिक ट्विटर ने बरकरार रखा है।
मुख्यमंत्री राज्यपाल और मुख्यमंत्री के अलावा कांग्रेस पार्टी के प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा, नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी, खाद्य मंत्री प्रतापसिंह खाचरियावास खेल मंत्री अशोक चांदना के साथ ही भाजपा के राजस्थान के टि्वटर हैंडल से भी ब्लू टिक हट गया है। अब सवाल ये है कि क्या ये प्रमुख हस्तियां ट्विटर की शर्तों को मान ब्लू टिक वापस लेंगे या फिर नहीं।