27.2 C
Jodhpur

गहलोत बोले- बीजेपी ने गुलाम नबी आजाद और सिंधिया को दिया टास्क

spot_img

Published:

राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने कहा कि गुलाम नबी आजाद एवं श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया राहुल गांधी के खिलाफ ऐसी निम्नस्तरीय भाषा बोलने लगेंगे ये किसी ने सोचा नहीं था। BJP के नेता थक चुके हैं क्योंकि राहुल गांधी इतने हमलों के बावजूद जनता की आवाज उठाने से पीछे नहीं हटे हैं। इसलिए कांग्रेस से गए इन नेताओं को टास्क दिया गया है। ये सब जिंदगीभर जिस विचारधारा से लड़ने की कसमें खाते थे आज BJP नेताओं के इशारे पर उसी फासीवादी विचारधारा के साथ खड़े हो गए हैं।

बता दें हाल ही में आजाद और सिंधिया ने राहुल गांधी पर निशाना साधा था। पूर्व केंद्रीय मंत्री गुलाम नबी आजाद का मानना है कि कांग्रेस अब भी ‘रिमोट कंट्रोल’ से संचालित की जा रही है और साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि अनुभवहीन चापलूसों की नई मंडली इसका कामकाज संभाल रही है। कांग्रेस के पूर्व नेता ने अपनी किताब ‘आजाद-ऐन ऑटोबायोग्राफी’ के विमोचन से पहले अपने पूर्व साथी नेताओं पर बोलने से इनकार कर दिया था।राज्यसभा में विपक्ष के नेता रह चुके आजाद ने कहा कि वह जवाहरलाल नेहरू, इंदिरा गांधी, संजय गांधी, राजीव गांधी और सोनिया गांधी का काफी सम्मान करते हैं, लेकिन स्वीकार किया कि राहुल गांधी के साथ उनके राजनीतिक मतभेद हैं। जबकि सिंधिया ने राहुल गांधी को देशद्रोही बताया था।

[bsa_pro_ad_space id=2]
spot_img
spot_img

सम्बंधित समाचार

Ad

spot_img

ताजा समाचार

spot_img