33.7 C
Jodhpur

चार धाम पर इन चीजों को लेजाने पर टेंशन, श्रद्धालुओं को मिलेंगे ₹

spot_img

Published:

चार धाम यात्रा पर जाने वाले तीर्थ यात्रियों के लिए एक बड़ा अपडेट सामने आया है। तीर्थ यात्रियों द्वारा यह काम करने पर प्रशासन की सख्ती से निपटना होगा। इसके लिए प्रशासन द्वारा प्लानिंग की जा रही है। पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ ही यात्रा रूट पर साफ-सफाई बनाए रखने को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सरकार ने धासू प्लान बनाया है।

क्यूआर कोड लगे पानी, कोल्ड ड्रिंक, तेल की बोतलें व रैपर वाली नमकीन, चिप्स आदि की बिक्री और उपयोग पर रोक नहीं रहेगी। इन उत्पादों की बोतल, रैपर की रिसाइकिलिंग को क्यूआर कोड प्रयोग होगा। यात्री को लौटाने पर प्रति बोतल 10 व नमकीन-चिप्स के पैकेट लौटाने पर दो रुपये प्रति पैकेट मिलेंगे।

बड़कोट के एसडीएम जितेंद्र कुमार ने बताया कि प्रशासन और रिसाइकिल करने वाली कंपनी, व्यापारियों की मदद से पानी, कोल्ड ड्रिंक, तेल आदि की प्लास्टिक बोतल और नमकीन व चिप्स के रैपर पर क्यूआर कोड लगाएंगे। बोतलों पर 10 रुपये का क्यूआर कोड तथा रैपर पर दो रुपये का क्यूआर कोड लगेगा। इस्तेमाल के बाद खाली बोतलें और रैपर वापस करने पर लोगों को यह पैसा दिया जाएगा।

[bsa_pro_ad_space id=2]
spot_img
spot_img

सम्बंधित समाचार

Ad

spot_img

ताजा समाचार

spot_img