29.1 C
Jodhpur

जैसलमेर में फूड पॉइजनिंग का कहर, 50 लोग बीमार; मचा हड़कंप

spot_img

Published:

राजस्थान के जैसलमेर में 50 लोग फूड पॉइजनिंग के शिकार हो गये। बताया जा रहा है कि इन सभी व्रत के दौरान खाए जाने वाला भगर (सोंख) खाया था। इसके बाद कई लोगों की तबीयत अचानक खराब हो गई। बुधवार को इन सभी ने भगर का सेवन किया था। भगर खाने के कुछ देर बाद इन्होंने उल्टी और डायरिया की शिकायत की थी। जिसके बाद आनन-फानन में इन सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अचानक लोगों के बीमार पड़ने की वजह से अस्पताल में भीड़ गई। पुलिस ने इस मामले में संज्ञान लिया है और मामले की तफ्तीश शुरू कर दी गई है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, अस्पताल में मरीज देवड़ा, चेलक रामदेवरा, मोहनगढ़, रामगढ़, पोकरण सहित अन्य गांवों से आए थे। जैसलमेर के जवाहर अस्पताल में मरीजों की बढ़ती संख्या की वजह से अस्पताल में ट्रॉमा सेंटर और कोरोना वार्ड को भी इनके इलाज के लिए खोल दिया गया।  

[bsa_pro_ad_space id=2]
spot_img
spot_img

सम्बंधित समाचार

Ad

spot_img

ताजा समाचार

spot_img