37.3 C
Jodhpur

जैसलमेर में बॉर्डर पर पकड़ी गई संदिग्ध महिला, पागलों जैसी हरकतें, सिर्फ बता रही है अपना नाम

spot_img

Published:

जोधपुर. बीएसएफ में भारत-पाकिस्तान सीमा पर सम क्षेत्र में एक संदिग्ध महिला को पकड़ा है। यह प्रतिबंधित सीमा क्षेत्र में रात को घूम रही थी। बीएसएफ के जवानों ने गश्त के दौरान उसे पड़ा। पूछताछ में वह सिर्फ अपना नाम बता पा रही है। इसके अलावा वह कुछ नहीं बोल पा रही है। बीएसएफ ने प्रारंभिक पूछताछ के बाद उसे सम पुलिस को सौंप दिया है। अब पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।
जैसलमेर सेक्टर में भारत-पाकिस्तान बॉर्डर पर एमकेटी सीमा चौकी के पास तैनात बीएसएफ के जवानों ने संदिग्ध महिला को पकड़ा है। महिला प्रतिबंधित इलाके में एमकेटी सीमा चौकी के पास रात करीब 10 बजे घूमती नजर आई। बटालियन के जवानों ने सीमा क्षेत्र घूमती संग्दिध भारतीय महिला को रुकने का इशारा करके पकड़ा। पूछताछ में महिला ने अपना नाम खानी बताया। इसके अलावा महिला कुछ भी सही से नहीं बता पा रही है। महिला पागलों जैसी हरकतें कर रही है। अब सम पुलिस संदिग्ध महिला से सीमा के इलाके में आने का कारण जानने का प्रयास करेगी।
उल्लेखनीय है कि कई संदिग्ध लोग सीमा क्षेत्र में घूमते हुए पकड़े जाते है। इनमें से कुछ लोग बॉर्डर पार करने की फिराक में रहते है।

[bsa_pro_ad_space id=2]
spot_img
spot_img

सम्बंधित समाचार

Ad

spot_img

ताजा समाचार

spot_img