बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपनी शानदार एक्टिंग का जलवा बिखेरने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) अक्सर चर्चा में बनी रहती हैं. बेशक प्रियंका चोपड़ा लंबे वक्त से फिल्मी दुनिया से दूर हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर प्रियंका चोपड़ा काफी एक्टिव रहती हैं. हाल ही में प्रियंका चोपड़ा ने अपनी बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस (Malti Marie Chopra Jonas) के संग लेटेस्ट फोटोशूट कराया है. शुक्रवार को प्रियंका ने इस फोटोशूट के एक बीटीएस वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है.
प्रियंका चोपड़ा ने बेटी मालती संग शेयर किया क्यूट वीडियो
प्रियंका चोपड़ा ने शुक्रवार को अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर एक लेटेस्ट वीडियो शेयर किया है. ये वीडियो प्रियंका चोपड़ा और उनकी बेटी मालती मैरी चोपड़ा के लेटेस्ट फोटोशूट का बीटीएस वीडियो है. प्रियंका चोपड़ा के इस लेटेस्ट वीडियो में आप मां-बेटी की रेड कलर की ट्यूनिंग को आसानी से देख सकते हैं. साथ ही फोटोशूट से पहले प्रियंका चोपड़ा और मालती की शानदार क्यूटनेस आपके दिल को आसानी से जीत लेगी.
बेटी मालती को किस तरीके से प्रियंका प्यार और दुलार कर रही हैं, उसके देखकर आपका भी दिल प्यार से भर जाएगा. सोशल मीडिया पर प्रियंका चोपड़ा और मालती मैरी चोपड़ा का ये वीडियो काफी तेजी से छा रहा है. फैंस प्रियंका के इस वीडियो पर जमकर लाइक और कमेंट कर रहे हैं.
प्रियंका और बेटी मालती का फोटोशूट बना चर्चा का विषय
प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस का लेटेस्ट फोटोशूट मौजूदा समय में चर्चा का विषय बना हुआ है. ये पहला मौका नहीं है, जब प्रियंका और उनकी बेटी का कोई फोटो और वीडियो इस तरह फैंस की पहली पसंद बना है. इससे पहले भी प्रियंका और उनकी बेटी मालती के फोटो-वीडियो लाइमलाइट का हिस्सा बन चुके हैं. इतना ही नहीं प्रियंका चोपड़ा, उनके हसबैंड और हॉलीवुड सुपरस्टार निक जोनस के साथ बेटी मालती की एक फैमिली तस्वीर ने भी जमकर सुर्खियां बटोरी थीं.


