बॉलीवुड इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia Bhatt) अपनी एक्टिंग के साथ-साथ बेबाक खूबसूरती के लिए काफी जानी जाती हैं. आलिया भट्ट का नाम बी टाउन की उन चुनिंदा एक्ट्रेस में शुमार है, जो अपनी खूबसूरती के दम पर फैंस का दिल चुराने का काम करती हैं. लेकिन कई बार ऐसा भी देखा गया है कि आलिया ने अपनी नो मेकअप लुक फोटो के जरिए भी काफी सुर्खियां बटोरी हैं. इस बीच सोशल मीडिया पर आलिया की बिना मेकअप वाली लेटेस्ट तस्वीर सामने आई है.
बिना मेकअप के आलिया भट्ट की खूबसूरती नहीं है कम
एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर शनिवार को लेटेस्ट स्टोरी को शेयर किया है. आलिया भट्ट की इस इंस्टा स्टोरी फोटो में आप देख सकते हैं कि सूरज की रौशनी में आलिया अपने खूबसूरत चेहरे के निखार से हर किसी का ध्यान खींच रही हैं. खास बात ये है कि आलिया भट्ट की ये फोटो बिना मेकअप की है, जो इस बात का सबूत है कि आलिया भट्ट नैचुरल ब्यूटी हैं. सोशल मीडिया पर फैंस आलिया भट्ट की इस तस्वीर को काफी पसंद कर रहे हैं.
बता दें कि आलिया अपनी बिना मेकअप की तस्वीरों को शेयर करने से झिझकती नहीं हैं. ये पहला मौका नहीं हैं, जब आलिया की नो मेकअप लुक की ऐसी तस्वीरें लाइमलाइट का हिस्सा बनीं हैं. इससे पहले भी अपनी नैचुरल ब्यूटी से आलिया फैंस के दिलों को जीत चुकी हैं. या फिर ये कह लीजिए कि बेटी राहा के जन्म के बाद एक्ट्रेस के फेस का ग्लो और भी बढ़ गया है.

इस फिल्म में नजर आएंगी आलिया भट्ट
पिछले साल ‘आर आर आर (RRR), गंगूबाई काठियावाड़ी और ब्रह्मास्त्र’ जैसी सुपरहिट फिल्में देने वाली आलिया भट्ट (Alia Bhatt) इस साल भी कई फिल्मों में दिखाई देंगी. जिसकी शुरुआत आलिया की अपकमिंग फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ (Rocky Aur Rani Ki Prem Kahani) से होगी. 28 अप्रैल 2023 को आलिया की ये फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज होगी. सुपरस्टार रणवीर सिंह के साथ आलिया इस फिल्म में नजर आएंगी.


