43.3 C
Jodhpur

पठान के सॉन्ग पर बीटीएस आर्मी ने किया जबरदस्त डांस, एक-एक स्टेप देख आप भी झूम उठेंगे

spot_img

Published:

 सुपरस्टार शाहरुख खान की फिल्म पठान दुनियाभर में ताबड़तोड़ कमाई कर रही है. वहीं, दूसरी तरफ उनकी फिल्म का गाना झूमे जो पठान का खुमार लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है. अब इस गाने पर कोरियन का फेमस बैंड बीटीएस आर्मी ने ऐसा डांस किया है, जिसका वीडियो देखकर आप भी झूमने लगेंगे.

पठान के गाने पर झूमा बीटीएस आर्मी बैंड

सोशल मीडिया पर बीटीएस आर्मी का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि बैंड के मेंबर्स ‘पठान’ के गाने झूमे जो पठान पर धमाकेदार डांस करते हुए नजर आ रहे हैं. उन्होंने शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण के डांस स्टेप्स को कॉपी नहीं किया है बल्कि यूनीक अंदाज में अपने किलर मूव्स दिखाए हैं. हालांकि, ये वीडियो एडिटेड हो सकता है, लेकिन यूजर्स इस वीडियो को काफी एंजॉय कर रहे हैं.

फैंस ने की जमकर तारीफ

बीटीएस आर्मी के इस वीडियो पर एक यूजर ने लिखा, ‘ऑरिजनल से काफी बेहतर है’. दूसरे ने लिखा, ‘माफ करना, लेकिन ऑरिजनल कोरियोग्राफी से बहुत अच्छा है’. वहीं, एक और यूजर ने कमेंट किया, ‘ऑरिजनल काफी बोरिंग था, लेकिन बीटीएस ने बेहतरीन डांस किया है’.

जारी है ‘पठान’ फिल्म की कमाई

शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण का गाना झूमे जो पठान सोशल मीडिया पर छाया है. कई सेलेब्स इस पर वीडियो या रील्स बनाकर शेयर कर चुके हैं. ‘पठान’ के कलेक्शन की बात करें तो ये मूवी अभी तक दुनियाभर में 976 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर कर चुकी है. अब ये फिल्म तेजी से 1000 करोड़ क्लब की ओर बढ़ रही है. ‘पठान’ ने कमाई के मामले में कुछ दिनों पहले सलमान खान की ‘बजरंगी भाईजान’ और आमिर खान की ‘सीक्रेट सुपरस्टार’ को भी पछाड़ दिया है.

[bsa_pro_ad_space id=2]
spot_img
spot_img

सम्बंधित समाचार

Ad

spot_img

ताजा समाचार

spot_img