पीएम मोदी ने संसद में स्पीच में ‘पठान’ का किया था जिक्र
दरअसल संसद में अपनी लेटेस्ट स्पीच में पीएम मोदी ने शाहरुख खान की ब्लॉकबस्टर फिल्म की तारीफ की. दिलचस्प बात यह है कि नरेंद्र मोदी ने आम दर्शकों पर ‘पठान’ के प्रभाव के बारे में बात की और कहा. “श्रीनगर में सिनेमाघर दशकों के बाद हाउसफुल चल रहे हैं.” प्रधानमंत्री के संसद भाषण में स्पाई थ्रिलर का जिक्र करने के बाद शाहरुख खान के फैंस और सिनेमा लवर्स अब सातवें आसमान पर हैं और जमकर पीएम मोदी की स्पीच पर कमेंट भी कर रहे हैं.
After decades, the Theatres of Srinagar are going Housefull: PM #NarendraModi#ShahRukhKhan with #Pathaan has done unimaginable things. pic.twitter.com/7IlYCsMuJ4
— JUST A FAN. (@iamsrkfan_brk) February 8, 2023
फैंस कर रहे जमकर कमेंट
पीएम मोदी का भाषण वायरल होने के बाद एक यूजर ने कमेंट में लिखा, “ ये SRK की पावर है कि पीएम को भी हैरान कर दिया पठान मूवी से शाहडम.” वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, “ नकारात्मकता फैलाने के लिए अब आप क्या कर रहे होंगे? हमारे माननीय प्रधानमंत्री श्री @नरेंद्र मोदी जी ने भी कंफर्म किया कि थिएटर हाउसफुल हैं!”एक और यूजर ने कमेंट किया, “ बायकॉट तुम्हारा क्या होगा…फेक कलेक्शन चिल्लाने वालो…अब तो पीएम बोल रहे हैं…”
That’s the power of SRK pm ko be heran kar diya Pathaan movie se Shahdom ????
— Munir Bahir (@MunirOfficial2) February 8, 2023
@beingarun28 @GemsOfBollywood @team_hyv @Sadhvi_prachi
What you shall be doing now to propagate negativity?
Our honourable prime minister Shri @narendramodi ji too confirmed that theatres are houseful! #Pathaan
— AJ (@Anmol_speaks) February 8, 2023
Boycott tumhara kya hoga…fake collection chillane walo…Ab to PM bol raha hai…
— Arafat bhuiyan (@Shah4900) February 8, 2023
‘पठान’ कर रही जमकर कमाई
बता दें कि ‘पठान’ ने कमाई के मामले में इतिहास रच दिया है. फिल्म ने दुनियाभर में 860 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है. वहीं इंडिया में फिल्म की कमाई 450 करोड़ के पार पहुंच गई है. उम्मीद है कि फिल्म 500 करोड़ के जादुई आंकड़े को भी जल्द ही पार कर लेगी. शाहरुख खान की ‘पठान’ का क्रेज फिल्म रिलीज के 15 दिन के बाद भी लोगों के सिर चढ़ा हुआ है. आलम ये है कि फैंस बार-बार फिल्म देखने थिएटर पहुंच रहे हैं नतीजतन फिल्म की कमाई में बंपर इजाफा हो रहा है. बता दें कि ‘पठान’ में शाहरुख खान के अलावा जॉन अब्राहम, दीपिका पादुकोण, आशुतोष राणा और डिंपल कंपाडिया ने अहम रोल प्ले किया है. सिद्धार्थ आनंद के डायरेक्शन में बनी ‘पठान’ यशराज बैनर की स्पाई यूनिवर्स का हिस्सा है.

