‘पठान’ की रिलीज से आया पीएम मोदी का बड़ा बयान
पीटीआई की रिपार्ट के मुताबिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलावर को भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारणी बैठक के दूसरे दिन के दौरान बीजेपी कैडर को बड़ा संदेश दिया है. इस मीटिंग पीएम मोदी ने सभी से कहा है कि- ‘किसी को भी फिल्मों जैसे अर्थहीन मसले पर अपनी गैर जरूरी कमेंट करने की कोई जरूरत नहीं है. साथ ही इसे मामले से जितना बचा जाए उतना ठीक है. इन टिप्पणियों ने पार्टी के विकास के एजेंडे को ठंडे बस्ते में डाल दिया है.’
मालूम हो कि बीते समय में भारतीय जनता पार्टी के कई नेताओं की ओर से फिल्मों को लेकर कई विवादित बयान दिए गए हैं, जिसकी वजह से काफी विवाद भी हुआ है. ऐसे में अब पीएम मोदी के इस बयान के बाद क्या बायकॉट बॉलीवुड ट्रेंड पर फर्क पडे़गा,ये देखना दिलचस्प रहेगा.
पठान की रिलीज को लेकर होता बवाल
शाहरुख खान की फिल्म पठान को लेकर देश के अलग-अलग राज्यों में जमकर विरोध देखा जा रहा है. जिसके चलते पठान की रिलीज के दिन बवाल होने की उम्मीद है. लेकिन अब देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस बयान के बाद बवाल होने की संभावना बेहद कम हो जाएगी. क्योंकि उनके इस ताजा बयान का असर हर किसी पर देखा जा सकता है. हालांकि पीएम मोदी के इस बयान के बाद भविष्य में आने वाली बॉलीवुड फिल्में किसी का भाई किसी की जान, सेल्फी और जवान जैसी फिल्मों को भी बायकॉट बॉलीवुड ट्रेंड से राहत मिल सकती है.


