40.1 C
Jodhpur

बॉक्स ऑफिस पर 5वें दिन आएगी ‘तू झूठी मैं मक्कार’ की सुनामी, ये आंकड़े करेंगे हैरान

spot_img

Published:

बॉलीवुड के सुपरस्टार रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) की फिल्म ‘तू झूठी मैं मक्कार’ इन दिनों सिनेमाघरों में काफी शानदार प्रदर्शन कर रही है. जिसके चलते हर दिन ‘तू झूठी मैं मक्कार’ (Tu Jhoothi Main Makkaar) का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन तेजी से आगे बढ़ता जा रहा है. रिलीज के 4 दिन में फिल्म ‘तू झूठी मैं मक्कार’ ने ये साबित कर दिया है कि रणबीर और श्रद्धा की ये फिल्म दर्शकों का भरपूर मनोरंजन कर रही है. इस बीच ‘तू झूठी मैं मक्कार’ के 5वें दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन का एर्ली एस्टिमेट सामने आया है. 

पांचवे दिन जारी रहेगा ‘तू झूठी मैं मक्कार’ का धमाल

बीते बुधवार को होली के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज में रिलीज हुई फिल्म ‘तू झूठी मैं मक्कार’ के लिए रिलीज का पांचवा दिन ओपनिंग वीकेंड साबित होगा. क्योंकि एक्सटेंडेट वीकेंड की वजह से ‘तू झूठी मैं मक्कार’ को कलेक्शन के मामले में पूरा फायदा मिला है. इस बीच रविवार को मशहूर ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने ‘तू झूठी मैं मक्कार’ के पांचवे दिन के शुरुआती बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के आंकड़ों की जानकारी दी है.

तरण के मुताबिक ‘तू झूठी मैं मक्कार’ ने 5वें दिन दोपहर 3 बजे तक नेशनल चैन में 5.40 करोड़ की कमाई कर ली है. जिसमें पीवीआर में 2.55, आईनॉक्स में 1.80 करोड़ और सिनेपोलिस में 1.05 करोड़ के आंकडे़ शामिल हैं. तरण आदर्श की ओर से शेयर किए गए इन आंकड़ों से ये अंदाजा आसानी से लगाया जा सकता है कि ‘तू झूठी मैं मक्कार’ पांचवे दिन एक दिन में सबसे अधिक कमाई का आंकड़ा पार कर सकती है.

‘तू झूठी मैं मक्कार’ ने बॉक्स ऑफिस पर की बंपर कमाई

रिलीज के 4 दिन में ‘तू झूठी मैं मक्कार’ (Tu Jhoothi Main Makkaar) ने अपने शानदार प्रदर्शन से हर किसी का दिल जीत लिया है. दमदार कहानी वाली ‘तू झूठी मैं मक्कार’ ने अब तक बॉक्स ऑफिस पर 53.16 करोड़ की बंपर कमाई कर डाली है. वहीं गौर करें ‘तू झूठी मैं मक्कार’ के चौथे दिन के कलेक्शन की तरफ तो सुपरस्टार रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) की इस फिल्म ने शनिवार को 16.67 करोड़ का बिजनेस कर डाला है.

[bsa_pro_ad_space id=2]
spot_img
spot_img

सम्बंधित समाचार

Ad

spot_img

ताजा समाचार

spot_img