29.1 C
Jodhpur

भर्ती परीक्षाओं के परिणाम में देरी, उपेन यादव गहलोत के मंत्री से मिले

spot_img

Published:

राजस्थान बेरोजगार एकीकृत महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष उपेन यादव ने आज शिक्षामंत्री बीडी कल्ला से मुलाकात की है। युवा बेरोजगारों की 7 सूत्रीय मांगों को लेकर शिक्षा मंत्री को ज्ञापन सौंपा है। उपेन यादव ने बताया कि स्कूल व्याख्याता,सेकंड ग्रेड भर्ती परीक्षा का परिणाम जल्द से जल्द जारी करवाकर तत्काल नियुक्ति दी जाए। बेसिक कंप्यूटर अनुदेशक भर्ती के चयनित अभ्यर्थीयो का जल्द से जल्द जिला आवंटन करवाकर तत्काल चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति दी जाए। पीटीआई भर्ती का परिणाम जल्द से जल्द जारी करवाकर तत्काल नियुक्ति दी जाए। बजट में घोषणा की गई 1 लाख भर्तियों का विभाग वाइज वर्गीकरण करके भर्तियों का जल्द से जल्द से कैलेंडर जारी किया जाए।

संस्कृत शिक्षा विभाग की कंप्यूटर अनुदेशक,अध्यापक भर्ती,पीटीआई लाइब्रेरियन भर्ती की विज्ञप्ति जल्द से जल्द जारी की जाए। शिक्षा विभाग की प्रयोगशाला सहायक,लाइब्रेरियन भर्ती में चयनित अभ्यर्थियों को जल्द से जल्द नियुक्ती दी जाए। सामान्य शिक्षा विभाग में नई कंप्यूटर अनुदेशक भर्ती की विज्ञप्ति जल्द से जल्द जारी की जाए। बता दें, इससे पहले भी उपेन यादव अपनी मांगों के लेकर शिक्षामंत्री समेत आला अधिकारियों से मिलते रहे हैं। 

महासंघ के अध्यक्ष उपेन यादव का कहना है ि पेपरलीक में कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ किया जा रहा है। सरकार के खिलाफ आक्रोश है। अब चुनाव है। नेताओं का भविष्य हमारे हाथ में है। चार साल तक सब इनके भरोसे रहे। अगर न्याय नहीं मिलता है तो वोट की चोट करेंगे। अगर सरकार जांच करने में असक्षम है तो सीबीआई को जांच देना चाहिए।

[bsa_pro_ad_space id=2]
spot_img
spot_img

सम्बंधित समाचार

Ad

spot_img

ताजा समाचार

spot_img