बुलढाणा. महाराष्ट्र के बुलढाणा में एक सड़क हादसे में पच्चीस लोग जिंदा जल गए। जबकि आठ लोग झुलस गए। बस का टायर फटने से अनियंत्रित होकर पलट गई। इसका दरवाजा नीचे दब गया, जिससे लोग बाहर नहीं निकल पाए। आठ लोगों ने शीशे तोड़ बाहर छलांग लगाई लेकिन तब तक वे भी झुलस गए।
बुलढाणा के सिंधखेड़ाराजा के पिंपलखुटा गांव के पास समृद्धि महामार्ग एक्सप्रेस वे पर कल रात दो बजे 33 यात्रियों को ले जा रही एक बस अगला टायर फट गया। तेज रफ्तार के कारण ड्राइवर बस पर नियंत्रण नहीं रख पाया। इसके साथ ही बस पलट गई और डीजल टैंक फट गया। डीजल ने आग पकड़ ली। देर रात सभी यात्री नींद में थे। वे कुछ समझ पाते तब तक बस आग का गोला बन चुकी थी। यात्रियों ने बाहर निकलने का प्रयास किया लेकिन दरवाजा नीचे दबा हुआ था। आठ यात्रियों ने बड़ी मुश्किल से खिड़कियों के शीशे तोड़ बाहर कूद अपनी जान बचाई। तब तक ये सभी झुलस चुके थे। इन लोगों को बुलढाणा के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें से कुछ लोगों की स्थिति गंभीर बनी हुई है।

[bsa_pro_ad_space id=2]