राजस्थान कांग्रेस में थोड़े दिन की शांति के बाद एक बार फिर सियासी बयानबाजी शुरू हो गई है। गहलोत के मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास सचिन पायलट के पक्ष में लगातर बयान दे रहे हैं। इसी बीच अब खाचरियावास ने प्रदेश के सीएम पद के लिए दावेदारी ठोकी है। उन्होंने कहा कि उन्हें कोई भी जिम्मेदारी दी जाए वो हर रेस में शामिल है।
इससे पहले खाचरियावास ने पायलट के बयान का समर्थन करते हुए कहा कि अपने अधिकारों की बात करना जाएज है। वहीं बीजेपी विधायक रामलाल शर्मा ने तंज कसते हुए खाचरियावास पर हमला बोला और कहा कि मीडिया में बोलने से ज्यादा बेहतर है कि विधानसभा में सचिन पायलट के समर्थन में बोल कर दिखाएं।

