राजस्थान कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष की दूसरी सूची जारी कर दी गई है। करीब 88 ब्लॉक अध्यक्ष की सूची की जारी है। कांग्रेस चुनाव प्राधिकरण मंजूरी मिलने के बाद सूची जारी की है। इससे पहले 100 ब्लाक अध्यक्षों की सूची जारी की गई थी। प्रदेश कांग्रेस में कुल 400 ब्लाॅक अध्यक्ष के पद दो साल से अधिक समय से खाली चल रहे थे, लेकिन नव नियुक्त प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा ने विधायकों से वन टू वन मीटिंग करने के बाद संकेत दिए थे कि खाली पदों को 28 जनवरी से पहले भर लिया जाएगा। रंधावा के एक्शन के बाद पहली सूची में 100 ब्लाक अध्यक्षों की नियुक्ति हाल ही में की गई थी, इसके बाद आज 88 ब्लाक अध्यक्षों के नियुक्ति के आज आदेश जारी कर दिए है। शेष खाली पदों को भी जल्द ही भरने के संकेत मिल रहे हैं। बता दें, राजस्थान में विधानसभा चुनाव 2023 के अंत में होने है, लेकिन सांगठानिक नियुक्ति नहीं हो पा रही थी। रंधावा ने जयपुर में मीडिया से बात करते हुए कहा था कि उनकी पहली प्राथमिकता खाली चल रहे पदों को भरना है। संगठन मजबूत करना है।
पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। अभी भी 112 पद खाली चल रहे हैं। दूसरी सूची में गहलोत और पायलट समर्धकों को स्थान मिला है। ब्लाक अध्यक्षों की नियुक्ति में विधायकों और मंत्रियों की पंसद का पूरा ध्यान रखा गया है। विधायकों ने जिन पदाधिकारियों की अनुशंषा की है, उन्हें ही ब्लाक अध्यक्ष बनाया गया है। बता दें, सीएम गहलोत और पायलट के बीच सियासी टकराव ही वजह से ब्लाक अध्यक्षों की नियुक्ति नहीं हो पा रही थी। दोनों नेताओं के बीच सियासी खींचतान की वजह से अजय माकन ने प्रदेश प्रभारी का पद छोड़ दिया था। कांग्रेस आलाकमान ने माकन की जगह पंजाब के पूर्व डिप्टी सीएम सुखजिंदर सिंह रंधावा को प्रदेश प्रभारी नियुक्ति किया है।
कांग्रेस ने ढाई साल से खाली चल रहे संगठन के पदों पर नियुक्तियों की शुरुआत ब्लॉक अध्यक्षों से की गई है। इससे पहले बुधवार को कांग्रेस ने 100 ब्लॉक अध्यक्षों के पदों पर नियुक्तियां की थी। कांग्रेस प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा ने पिछले सप्ताह दो दिन में नियुक्तियां करने का दावा किया था। नियुक्तियों में विधायकों की राय को तवज्जो दी गई है। ज्यादातर जगह मंत्री-विधायकों के खास नेताओं को ब्लॉक अध्यक्ष बनाया गया है। इसमें बड़े नेताओं के नजदीकियों की भरमार है।सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं।मुझे पूरा विश्वास है कि आप सभी इस ज़िम्मेदारी का पूरी लगन और मेहनत से निर्वहन कर संगठन को और अधिक मज़बूत करेंगे।