राजस्थान बीजेपी गहलोत सरकार के खिलाफ प्रदेश भर में जन आक्रोश रैली कर रही है। अलवर मेंभाजपा की जन आक्रोश महासभा में अश्लील डांस का वीडियो सामने आया है। चर्चा है कि भीड़ जुटाने के लिए बुलाई गई महिला डांसर ने अश्लील नृत्य किया है। महिला डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। हालांकि, लाइव हिंदुस्तान वायरल वीडिओ की पुष्टि नहीं करता है। जिस समय महिला अश्लील डांस कर रही थी, दिल्ली सांसद रमेश विधूड़ी चीफ गेस्ट के रूप में मौजूद थे। सांसद के अलावा अन्य बीजेपी नेता भी मौजूद थे। अश्लील डांस पर बीजेपी नेताओं ने कार्यकर्ताओं से जमकर तालियां बजवाई। भाजपा नेताओं ने कहा साजिश के तहत वीडियो वायरल किया गया है।
दिल्ली के सांसद रमेश विधूड़ी ने कार्यक्रम को भी संबोधित किया। उन्होंने संबोधित करते हुए कांग्रेस सरकार को घेरा और कहा कि राजस्थान में अपराध चरम पर है। मुकदमें दर्ज नहीं होते हैं। महिलाओं पर अत्याचार बढ़े हैं। पेपर लीक के मामले में जगजाहिर हैं। युवा बेरोजगारों के साथ कुठाराघात हुआ है। अब इस सरकार को उखाड़ फेंकना है। आगे पूरे राजस्थान में बदलाव होना तय है। फिर कहा कि इस कार्यक्रम में आमजन की उपस्थिति बता रही है कि राजस्थान में बदलाव होगा।बता दें, राज्य में बढ़ते अपराध, पेपर लीक और अन्य मामलों को लेकर मुख्य विपक्षी पार्टी प्रदेश भर में गहलोत सरकार के खिलाफ जन आक्रोश रैली का आयोजन कर रही है। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया सीएम गहलोत को घेर रहे है। लेकिन यात्रा के दौरान विवाद भी पीछा नहीं छोड़ रहे हैं। कई स्थानों पर बीजेपी कार्यकर्ता ही आपस में उलझते हुए नजर आए। जबकि बीजेपी विधायकों को भी जनता का आक्रोश झेलना पड़ा है। नया मामला अलवर में बीजेपी की जन आक्रोश रैली का सामने आया है। हालांकि वीडियो कब का है और वारयल वीडियो की लाइव हिंदुस्तान पुष्टि नहीं करता है। वायरल वीडियो में एक डांसर फरफ्यूम लगवा चुन्नी में के गाने पर अश्लील डांस करते हुए दिखाई दे रही है। अश्लील डांस पर उपस्थित लोग जमकर तालियां बजा रहे हैं।
बीजेपी के नेताओं पर फिलहाल इस मामले पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। अश्लील डांस का वीडियो वायरल होने के बाद सत्तारुढ़ कांग्रेस पार्टी को बीजेपी को घेरने का मौका मिल गया है। फिलहाल कांग्रेस के किसी नेता का भी बयान सामने नहीं आया है। राजस्थान बीजेपी ने आज विराट नगर समेत कई स्थानों पर गहलोत सरकार के खिलाफ जन आक्रौश रैली का आयोजन किया है। बीजेपी वक्ताओं के निशाने पर सीएम अशोक गहलोत रहे।