राजस्थान में मौसम का मिजाज पूरी तरह बदला हुआ है। कई जिलों में यहां झमाझम बारिश हुई है। लेकिन इस बीच आसमान से आफत भी गिरी है। बीकानेर जिले में आसमान से बिजली गिरी और दो भाई इस आकाशीय मुसीबत में फंस गए। बिजली गिरने से दोनों की मौत हो गई। मौसम विभाग ने यह भी बताया है कि राजस्थान के कई हिस्सों में पिछले 24 घंटों में हल्की से मध्यम बारिश हो रही है। बताया जा रहा है कि मृतकों में 19 साल का आत्माराम और 20 साल के तेजाराम शामिल हैं। यह दोनों सोमवार को बिजली की चपेट में आ गए थे।
जयपुर में Meteorological Center के डायरेक्टर राधेश्याम शर्मा ने कहा कि जोधपुर, बीकानारे, अजमेर और कोटा संभाग में मंगलावर को आंधी और हल्की से मध्यम गति की बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा बुधवार को मध्यम से तेज आंधी के अलावा मध्यम बारिश होने की संभावना बीकानेर, गंगानगर, हनुमानगढ़, चुरू, पश्चिम राजस्थान के नागौर जिले में हैं। विभाग की तरफ से बताया गया है कि शुक्रवार से आंधी और पानी का असर कम होगा। ज्यादातर इलाकों में मौसम ड्राई रहेगा।

