29.7 C
Jodhpur

राजस्थान में सतीश पूनिया की तस्वीर हटी, वसुंधरा राजे की बरकरार

spot_img

Published:

राजस्थान बीजेपी अध्यक्ष सतीश पूनिया की जगह सांसद सीपी जोशी लेंगे। जोशी आज पदभार संभालेंगे। बता दें पार्टी आलाकमान ने जोशी को अध्यक्ष बनाया है। पार्टी कार्यालय से सतीश पूनिया की तस्वीर हट गई है। जबकि पूर्व सीएम वसुंधरा राजे की अभी बरकरार है। दरअसल, सतीश पूनिया 3 साल में पार्टी में गुटबाजी खत्म नहीं कर पाए। पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे और उनके बीच के अदावत लगातार जारी रही। यही वजह है कि सतीश पूनिया का कार्यकाल पार्टी ने नहीं बढ़ाया। चित्तौड़गढ़ सांसद सीपी जोशी आज पदभार ग्रहण करेंगे। जोशी दिल्ली से अपने समर्थकों के साथ आज सुबह 7 बजे सड़क मार्ग से जयपुर के लिए रवाना हुए। इस दौरान शाहजहांपुर बॉर्डर पर उनका बीजेपी कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया। राजधानी जयपुर में 12 बजे बाद पदभार संभालेंगे।

चंद्र प्रकाश जोशी के पदभार ग्रहण कार्यक्रम को भव्य और आकर्षक बनाने के लिए बीजेपी मुख्यालय पर पिछले 2 दिन से तैयारियां की जा रही है। पार्टी मुख्यालय के बाहर एक बड़ा पंडाल लगाया गया है, जहां पर सीपी जोशी कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे. बीजेपी मुख्यालय के बाहर होर्डिंग में भी बदलाव कर दिया गया है. मुख्यालय के बाहर लगे पोस्टरों में अब सीपी जोशी के साथ वसुंधरा राजे का फोटो भी लगाया गया है। बीजेपी केंद्र नेतृत्व सीपी जोशी की नियुक्ति के साथ ही प्रदेश बीजेपी में चल रही गुटबाजी को भी खत्म करने की कोशिश में है।

बता दें सीपी जोशी विभिन्न स्थानों पर स्वागत के बाद प्रदेश बीजेपी कार्यालय पहुंचेंगे। दोपहर 12 : 40 पर प्रदेश भाजपा मुख्यालय में पूजा अर्चना के बाद पदभार ग्रहण करेंगे। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ संत समाज के अधिकारी भी मौजूद हेंगे। साथ ही पार्टी के वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता भी पदभार ग्रहण कार्यक्रम में शामिल होंगे। पदभार के बाद पार्टी मुख्यालय पर एक सभा का आयोजिन भी प्रस्तावित है। जहां से जोशी विधानसभा चुनाव में गहलोत सरकार को उखाड़ फेंकने के संकल्प के साथ आगामी पार्टी की योजना के जरिये कार्यकर्ताओं में जोश भरेंगें। पदभार ग्रहण करने के बाद कार्यकर्ताओं में सकारात्मक मैसेज देने के लिए कार्ययोजना तैयार की जा रही है। जोशी के पदभार ग्रहण करने के बाद पार्टी मुख्यालय पर कोर ग्रुप की बैठक होगी जिसमें कमेटी सदस्यों सहित तीनों केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ नेता मौजूद रहेंगे। पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे भी इस कार्यक्रम में वर्चुअल रुप से भाग होंगी।

[bsa_pro_ad_space id=2]
spot_img
spot_img

सम्बंधित समाचार

Ad

spot_img

ताजा समाचार

spot_img