27.9 C
Jodhpur

लॉरेंस बिश्नोई के इंटरव्यू के 48 घंटे बाद सलमान खान को मिला धमकी वाला ई-मेल, लिखा- अब देंगे झटक

spot_img

Published:

बॉलीवुड एक्टर सलमान खान एक बार फिर धमकी मिली है. ई-मेल के माध्यम से उन्हें धमकी दी गई है. धमकी भरा मेल मिलने के तुरंत बाद सलमान खान के मैनेजर प्रशांत गुंजालकर की शिकायत पर मुंबई पुलिस ने गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई, गोल्डी बरार और मोहित गर्ग के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है.

अगली बार मिलेगा झटका

सलमान खान को गैंगस्टर लॉरेंस बिश्ननोई और गोल्डी बरार के नाम पर मोहित गर्ग की आईडी से धमकी भरा मेल भेजा गया, जिसमें लिखा है, ”तेरे बॉस सलमान खान से गोल्डी भाई (गोल्डी बरार) को बात करनी है. लॉरेंस बिश्नोई का इंटरव्यू तो देख ही लिया होगा. नहीं देखा हो तो बोल देना कि देख लें. मैटर क्लोज करना है तो बात करवा देना. फेस टू फेस बात करनी हो वो बता देना. अब समय रहते सूचित कर दिया है, अगली बार झटका ही देखने को मिलेगा”.

इंटरव्यू के दौरान खुलेआम दी थी सलमान खान को धमकी

हाल ही में एबीपी के साथ इंटरव्यू के दौरान लॉरेंस बिश्नोई ने खुलेआम सलमान खान को जान से मारने की धमकी दी थी. ‘ऑपरेशन दुर्दांत’ शो पर लॉरेंस बिश्ननोई ने कहा था कि सलमान खान ने हमारे इलाके में हिरण की हत्या की थी. उन्हें इसके लिए बीकानेर में हमारे मंदिर जाकर माफी मांगनी होगी. अगर वह माफी नहीं मांगते हैं, तो मैं ठोस जवाब दूंगा. लॉरेंस ने ये भी कहा कि अभी मैं गुंडा नहीं हूं, लेकिन सलमान खान को मारकर गुंडा बन जाऊंगा.

लॉरेंस ने सलमान खान को बताया था अहंकारी

लॉरेंस बिश्नोई ने इंटरव्यू के दौरान कहा कि मैं पिछले 4-5 साल से सलमान खान को मारना चाहता हूं. अगर वह माफी मांग लें, तो बात खत्म हो जाएगी. सलमान अहंकारी है, सिद्धू मूसेवाला भी ऐसा ही था. सलमान खान का अहंकार रावण से भी बड़ा है. लॉरेंस ने कहा कि सलमान खान ने हमारे समाज से अभी तक माफी नहीं मांगी है. मेरे मन में उनके लिए बचपन से गुस्सा भरा है. कभी न कभी हम उनका ईगो जरूर तोड़ देंगे.

[bsa_pro_ad_space id=2]
spot_img
spot_img

सम्बंधित समाचार

Ad

spot_img

ताजा समाचार

spot_img