एबीपी न्यूज़ के खास शो ‘ऑपरेशन दुर्दांत’ में लॉरेंस बिश्नोई (Lawrence Bishnoi) ने बताया कि उसने सलमान खान (Salman Khan) को धमकी वाली चिट्ठी नहीं भेजी थी. लॉरेंस का कहना है कि हिरण के शिकार को लेकर अगर सलमान खान बिश्नोई समाज से माफी नहीं मांगते हैं, तो वह उन्हें ठोस जवाब देगा.
सलमान खान पर गुस्सा है समाज
लॉरेंस बिश्ननोई ने एबीपी न्यूज संग इंटरव्यू में बताया कि ‘मेरी कम्यूनिटी के लोग सलमान खान पर बहुत गुस्सा हैं. उन्होंने हमारे समाज को बहुत नीचा दिखाया है. उन पर केस चला, लेकिन उन्होंने हमारे समाज से माफी नहीं मांगी है. हमारे एरिया में जीव हत्या नहीं करने देते. हरे वृक्ष नहीं काटने देते हैं. उन्होंने हमारे एरिया में आकर जहां पर बिश्नोई कम्यूनिटी सबसे ज्यादा है वहां पर आकर हिरण का शिकार किया. इसके बाद कम्यूनिटी में बहुत गुस्सा थी.’
कम्यूनिटी से मांगे माफी
लॉरेंस बिश्नोई ने आगे कहा कि, हम चाहते थे कि ये हमारी कम्यूनिटी से माफी मांगे. कभी हुआ तो उन्हें जवाब देंगे. इस बीच लॉरेंस बिश्नोई से पूछा गया कि क्या उन्होंने सलमान खान को धमकी वाली चिट्ठी भेजी थी तो उसने जवाब में कहा कि मैंने कोई चिट्ठी नहीं भेजी है. हम तो ठोस जवाब देंगे, अगर हमारी कम्यूनिटी माफ कर देती है तो फिर हमारा कोई लेना-देना नहीं है.
शो में लॉरेंस बिश्ननोई से पूछा गया कि आप सलमान खान से किस तरह की माफी चाहते हैं, तो उसने बताया कि बीकानेर से आगे हमारा मंदिर पड़ता है. वहां पर वह आकर माफी मांगे. लॉरेंस बिश्ननोई ने कहा कि हमारी गुरु जी थे हिरण को पाला करते थे तो हम बहुत मानते हैं उनको. जीव हत्या हम अपने एरिया में करने नहीं देते हैं. उन्होने हमारे एरिया में आकर शिकार किया है.

