40.1 C
Jodhpur

शाहरुख-सलमान को लेकर लॉरेंस ने किया ऐसा खुलासा, स्टार्स के पैरों तले खिसक सकती है ज़मीन

spot_img

Published:

 एबीपी न्यूज़ के स्पेशल शो ‘ऑपरेशन दुर्दांत’ में लॉरेंस बिश्नोई (Lawrence Bishnoi) ने बताया कि काले हिरण को मारने को लेकर पूरी बिश्नोई कम्यूनिटी सलमान खान पर बुरी तरह नाराज है. इस बीच बातचीत के दौरान लॉरेंस ने ऐसी बात कही है, जिसे सुनकर बॉलीवुड स्टार्स के पैरों तले से जमीन खिसक जाएगी.

अगर ऐसा है तो शाहरुख खान को भी मार देंगे!

शो के दौरान लॉरेंस बिश्नोई से पूछा गया कि इसलिए सलमान खान को धमकी दे रहे हैं कि इससे लॉरेंस का नाम और बड़ा हो जाएगा? इसके जवाब में लॉरेंस ने कहा, ”अगर ऐसा है तो शाहरुख खान को मार देंगे. अगर शोहरत के लिए मारना है, तो बॉलीवुड में कम लोग थोड़े हैं. हमारा एक मकसद है इसलिए कहे रहे हैं भगवान किसी को नहीं छोड़ता है. अगर हमें शोहरत के लिए या फिर पैसे इकट्ठे करने के लिए बॉलीवुड में किसी को मारना होता तो जुहू बीच पर घूम रहे किसी को भी मार देंगे. किसी को भी टारगेट कर लेंगे”.

कम्यूनिटी से सलमान खान मांगे माफी

लॉरेंस बिश्नोई ने कहा, ”सलमान खान ने हमारे समाज को नीचा दिखाया है. उन्होंने हमारे समाज से माफी नहीं मांगी है. हमारे एरिया में जीव हत्या नहीं करने देते हैं. हरे वृक्ष तक नहीं काटने देते हैं. उन्होंने हमारे एरिया में जहां पर बिश्नोई कम्यूनिटी सबसे ज्यादा है, वहां पर आकर हिरण का शिकार किया. इसके बाद कम्यूनिटी में बहुत गुस्सा है.”

गोल्डी बरार ने करवाई मूसेवाला की हत्या

इसके अलावा लॉरेंस बिश्नोई (Lawrence Bishnoi) ने पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या को लेकर बात की. उसने बताय, ”मूसेवाला की हत्या में गोल्डी बरार शामिल था. मुझे हत्या के बारे में पहले से पता था, लेकिन इसमें मेरा कोई हाथ नहीं था. मूसेवाला हमारे एंटी गैंग को मजबूत कर रहा था. गोल्डी से मैंने कहा था कि मूसेवाला हमारा दुश्मन है. मैं विक्की मिड्डूखेड़ा के मर्डर से खफा था और उस मर्डर में मूसेवाला भी शामिल था.”

[bsa_pro_ad_space id=2]
spot_img
spot_img

सम्बंधित समाचार

Ad

spot_img

ताजा समाचार

spot_img