33.9 C
Jodhpur

संसद पहुंचे राहुल गांधी ने नड्डा के ‘एंटी नेशनल’ बयान पर जवाब देने से किया मना

spot_img

Published:

 कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा द्वारा उन्हें ‘एंटी नेशनल’ कहे जाने पर जवाब देने से मना कर दिया.

राहुल गांधी शुक्रवार को बजट सत्र के लिए संसद पहुंचे. नड्डा द्वारा उन पर दिए गए बयान के बारे में पत्रकारों से पूछे जाने पर उन्होंने जवाब देने से मना कर दिया.

इससे पहले दिन में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने यूके में राहुल गांधी के दिए बयान पर करारा हमला बोला और कहा कि वह ‘एंटी नेशनल टूलकिट’ के स्थायी हिस्सा हैं.

नड्डा ने कहा, ‘यह दुर्भाग्य की बात है कि कांग्रेस पार्टी राष्ट्र विरोधी गतिविधियों लिफ्त है. बार-बार देश द्वारा नकारे जाने के बाद राहुल गांधी अब ‘एंटी नेशनल टूलकिट’ का स्थाई हिस्सा बन गये हैं.

यह गौरतलब है कि हाल ही में राहुल गांधी लंदन के कैंब्रिज यूनिवर्सिटी के एक लेक्चर में कहा था, ‘सभी को पता है और यह काफी खबरों में है कि भारतीय लोकतंत्र पर दबाव है और उस पर हमला हो रहा है. मैं भारत का विपक्षी नेता हूं, हम (विपक्ष) की जगह नेविगेट कर रहे हैं.’

उन्होंने आगे कहा था, ‘लोकतांत्रिक संसद के लिए जरूरी संस्थागत ढांचा, स्वतंत्र प्रेस, न्यायपालिका, विचार प्रकट करना सब मुश्किल होता जा रहा है, हम भारतीय लोकतंत्र के मूल ढांचे पर हमले का सामना कर रहे हैं.’

गौरतलब है कि कांग्रेस सांसद की इस टिप्पणी ने संसद के बजट सत्र के चल रहे दूसरे चरण में उन पर निशाना साधने के लिए सत्तापक्ष को नया औजार दे दिया है.

इस बीच, सत्तापक्ष और विपक्ष दोनों की ओर से किए जा रहे हंगामे की वजह से संसद लगातार बाधित है. बीजेपी यूके में राहुल गांधी को लेकर उनसे लगातार माफी की मांग कर रही है, जबकि विपक्षी सदस्य अडाणी के खिलाफ अमेरिका स्थित शॉर्ट सेलर कंपनी हिंडेनबर्ग रिसर्च की रिपोर्ट की जांच के लिए संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) गठित करने की मांग कर रहे हैं.


[bsa_pro_ad_space id=2]
spot_img
spot_img

सम्बंधित समाचार

Ad

spot_img

ताजा समाचार

spot_img