31.4 C
Jodhpur

सड़क हादसे में 4 लोगों की मौत से बवाल, लोगों ने ट्रैक्टर में लगाई आग

spot_img

Published:

अलवर के कठूमर थाना क्षेत्र के गांव खेडामैदा में बजरी से भरे एक टैक्टर व टेंपो में टक्कर मार दी। इसमें मौके पर एक महिला सहित चार लोगों की मौत हो गई। जबकि एक अन्य महिला की हालत गम्भीर है। आक्रोशित भीड़ ने घटना के विरोध में ट्रैक्टर में आग लगा दी। घटनास्थल पर विवाद बढ़ रहा है, तो वहीं पुलिस भी मौके पर तैनात है।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मामले की सूचना मिलने के बाद आसपास के थाने क्षेत्र की पुलिस मौके पर भेज दी गई है। पुलिस अधिकारी घटनास्थल पर हालात पर काबू पाने में जुटे हैं। मृतकों के शव को सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया है। तो वहीं महिला की हालत गंभीर बनी हुई है। महिला का सरकारी अस्पताल में इलाज चल रहा है। हादसे की सूचना मृतक के परिजनों को दी गई है। परिजन भी घटनास्थल पर पहुंच चुके हैं।

[bsa_pro_ad_space id=2]
spot_img
spot_img

सम्बंधित समाचार

Ad

spot_img

ताजा समाचार

spot_img