40.1 C
Jodhpur

सतीश कौशिक के निधन से बॉलीवुड में शोक की लहर, सेलेब्स ने दी श्रद्धांजलि

spot_img

Published:

अपनी शानदार एक्टिंग से सभी का दिल जीत चुके एक्टर सतीश कौशिक का 66 साल की उम्र में निधन हो गया है. सतीश कौशिक के निधन की खबर सामने आने के बाद पूरा बॉलीवुड गम में डूब गया है. सतीश कौशिक का निधन हार्ट अटैक से हुआ है. फैंस से लेकर सेलेब्स तक हर कोई इस बात का विश्वास नहीं कर पा रहा है कि एक्टर अब उनके बीच इस दुनिया में नहीं रहे हैं. सोशल मीडिया पर सेलेब्स अपना दुख व्यक्त कर सतीश कौशिक को श्रद्धांजलि दे रहे हैं.

सतीश कौशिक के निधन की जानकारी उनके करीबी दोस्त अनुपम खेर ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करके दी थी. उन्होंने लिखा- जानता हूं ‘मृत्यु ही इस दुनिया का अंतिम सच है!’ पर ये बात मैं जीते जी कभी अपने जिगरी दोस्त सतीश कौशिक के बारे में लिखूंगा, ये मैंने सपने में भी नहीं सोचा था. 45 साल की दोस्ती पर ऐसे अचानक पूर्णविराम !! Life will NEVER be the same without you SATISH ! ओम् शांति!

कंगना रनौत ने की श्रद्धांजलि

कंगना ने सतीश कौशिक के साथ फोटो शेयर करते हुए लिखा- इस भयानक खबर से उठी, वह मेरे सबसे बड़े चीयरलीडर थे, एक बहुत ही सफल अभिनेता और निर्देशक सतीश कौशिक जी व्यक्तिगत रूप से भी बहुत दयालु और सच्चे इंसान थे, मुझे उन्हें इमरजेंसी में निर्देशित करना बहुत पसंद था. उनकी कमी खलेगी, ओम शांति.

अनिरुद्ध दवे ने शेयर किया पोस्ट

एक्टर अनिरुद्ध दवे ने सोशल मीडिया पर अपना दुख जाहिर किया. उन्होंने लिखा- आज मेरा मेंटॉर, मुंबई का मेरा सपोर्ट सिस्टम चला गया..  मेरे लिए पिता समान सतीश कौशिक. मैं आपको हमेशा याद करुंगा. ओम शांति, सतीश कौशिक सर आरआईपी.

[bsa_pro_ad_space id=2]
spot_img
spot_img

सम्बंधित समाचार

Ad

spot_img

ताजा समाचार

spot_img