29.1 C
Jodhpur

‘सब का इलाज कर देंगे’, अपराधियों की धरपकड़ पर बोले अशोक गहलोत

spot_img

Published:

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का कहना है कि प्रदेश में शांति और भाईचारे के लिए अपराधियों से सख्ती से निपटा जाएगा। सीएम गहलोत ने कहा कि धर्म के नाम पर जो राजनीति करते हुए उनसे मैं कहना चाहूंगा कि समय रहते हुए राज्य के हित के लिए काम करे। विकास वहीं होता है जहां शांति और सद्भाव हो। यही हमारी सोचा है। सीएम गहलोत के मुख्य आतिथ्य में राजस्थान पुलिस अकादमी स्थित परेड ग्राउंड में बुधवार को प्रातः आरपीएस प्रोबेशनर बैच संख्या 53 का दीक्षांत परेड समारोह  आयोजित किया गया। इस अवसर पर श्रेष्ठ प्रशिक्षणार्थियों को पारितोषिक प्रदान कर पुरस्कृत भी किया गया । मुख्यमंत्री गहलोत ने परेड का निरीक्षण किया। इसके बाद सीएम ने मीडिया से बात की। 

सीएम गहलोत ने कहा कि शानदार परेड थी। अफसरों को अच्छी ट्रेनिंग दी गई है। किस प्रकार लोगों की सेवा करनी है। गहलोत ने कहा कि पुलिस सेवा को रोजगार के तौर पर नहीं जनता के सेवा के तौर पर देखा जाना चाहिए। राजनेता हो, डाॅक्टर हो या फिर कोई और सभी को जनता के सेवा करनी चाहिए। सीएम ने कहा कि प्रदेश भर में अपराधियों के खिलाफ अभियान चल रहा है। हम उन्हें छोड़ेंगे नहीं। अपराधियों को समझ जाना चाहिए कि आपके दिन लद गए है। सब का इलाज कर देंगे। बता इन दिनों बीकानेर, भरतपुर नागौर और उदयपुर पुलिस ने हार्डकोर अफराधियों और बदमाशों के पकड़ने का अभियान चला रखा है। जिसके तहत बड़ी संख्या में बदमाशों को पकड़ा गया है। 

[bsa_pro_ad_space id=2]
spot_img
spot_img

सम्बंधित समाचार

Ad

spot_img

ताजा समाचार

spot_img