29.7 C
Jodhpur

सीपी जोशी के पदभार समारोह में वसुंधरा राजे क्यों नहीं आईं, जानें वजह

spot_img

Published:

राजस्थान बीजेपी ने नए अध्यक्ष चित्तौड़गढ़ के सांसद सीपी जोशी ने पदभार संभाल लिया है। जयपुर में पार्टी मुख्यालय में हुए समारोह में निवर्तमान अध्यक्ष सतीश पूनिया ने सीपी जोशी को माला पहनाकर और साफा बांधकर जिम्मेदारी सौंपी। लेकिन समारोह में बीजेपी के कई दिग्गज नेता मौजूद रहे। पूर्व सीएम वसुंधरा राजे सिंधिया और बीजेपी सांसद किरोड़ी लाल मीना की अनुपस्थित चर्चा की विषय रही है। हालांकि, प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह ने नेताओं के नहीं आने की वजह भी बताई है। अरुण सिंह ने कहा कि वसुंधरा राजे धार्मिक कार्यक्रम में व्यस्त है। वसुंधरा राजे नवरात्र के समय में आराधना करती है। उन्होंने एक वीडियो भेजा है। साथ में एक संदेश भी भेजा है। वसुंधरा राजे पार्टी की हमारी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष है। दोबार मुख्यमंत्री रही। वसुंधरा राजे की शुभकामानाएं भी सीपी जोशी के साथ है। 

प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह ने कहा कि सांसद किरोड़ी लाल मीना अस्वस्थ है। स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं। किरोड़ी लाल राज्यसभा गए हुए थे। क्योंकि वहां व्हिप जारी हुआ था। वे भी आना चाहते थे। लेकिन हमने कहा कि डाॅक्टर साहब आप दिल्ली से ही शुभकामनाएं दे दीजिए। अभी बहुत संघर्ष करना है। किरोड़ी लाल ने हमारे माध्यम से सीपी जोशी को शुभकामनाएं भेजी है। सांसद सीपी जोशी ने राजस्थान बीजेपी अध्यक्ष का पद संभाल लिया है। इस दौरान प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह ने गहलोत सरकार पर जमकर निशाना साधा। अरुण सिंह ने कहा कि गहलोत सरकार को चुनाव में जड़ से उखाड़ फेंकेंगे। इस बार राजस्थान में बीजेपी की सरकार बनेगी। गहलोत सरकार से हर कोई परेशान है। 

राजस्थान में वसुंधरा राजे की एक बार फिर पोस्टरों में वापसी हो गई है। पूर्व सीएम वसुंधरा राजे का दबदबा कायम है। इसका अंदाजा इसी बात से लगा सकते हैं कि नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष के पदभार ग्रहण समारोह में और भाजपा कार्यालय में लगे होर्डिंग्स और बैनर में वसुंधरा राजे के फोटो को तवज्जो दो गई है। तमाम होर्डिंगों और बैनरों में वसुंधरा राजे की फोटो नजर आ रही है। जबकि जिन्होंने तीन साल पहले वसुंधरा राजे की फोटो को पोस्टर से हटाया था वो सतीश पूनिया आज होर्डिंग से गायब हो गए है। 

[bsa_pro_ad_space id=2]
spot_img
spot_img

सम्बंधित समाचार

Ad

spot_img

ताजा समाचार

spot_img