नारद भोपालगढ़। कस्बे के मुख्य बस स्टेंड स्थित हिन्दू मुस्लिम कौमी एकता के प्रतीक हजरत लालशाह पीर बाबा दरगाह में आज रविवार को 118वा उर्स मुबारक अकीदत के साथ मनाया जाएगा। दरगाह कमेटी के सदस्य एवम एल एस बी के सदस्य ने बताया कि हर साल की भांति इस साल भी लालशाह पीर बाबा का उर्स मनाया जाएगा। इस उर्स की तैयारी की रूपरेखा को लेकर करीब एक दर्जन कमेटी के सदस्यों ने तैयारियां पूरी की। दरगाह परिसर को चमचमाती रोशनी से नवाजा जा रहा है। वंही शाम बाद नमाजे ईशा के बड़े बड़े उलमाओं द्वारा नात शरीफ व तकरीर का प्रोग्राम आयोजित होगा। इसके बाद मसहूर कवालों द्वारा कवाली का प्रोग्राम पेश किया जाएगा। दरगाह मस्जिद के मौलाना पीरबख्श ने बताया कि आज आयोजित होने वाले तकरीर कार्यक्रम में शेरे राजस्थान अलामा मुफ़्ती शेर मोहम्मद साहब रजवी और नात खा कारी मोईनुद्दीन जामी बीकानेर के साथ ही दर्जनों उलमाएकिराम भाग लेंगे। उसके बाद मशहूर कवाली प्रोग्राम में कवाल मोहम्मद फिरोज साबरी एन्ड पार्टी द्वारा कवाली पेश की जाएगी। इसी कड़ी में रविवार सुबह कुरआन खानी, चादर, झंडे की रस्म तथा शाम 5 बजे ग्वाड़ से चादर लाकर पेश की जाएगी। वंही सोमवार सुबह चार बजे कुल की रस्म अदा की जाएगी। इस उर्स को सफल बनाने के लिए दरगाह कमेटी सदस्यों ने सभी हिन्दू मुस्लिम जायरीनों से आह्वान किया है।

