भोपालगढ़। अखिल रावणा राजपूत सेवा संस्था द्वारा स्व जितेंद्र सिंह गौड़ की 13वी पुण्यतिथि पर पर विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन भोपालगढ़ समाज भवन में किया गया। शिविर में कुल 205 रक्त दाताओं ने रक्तदान किया गया ।
शिविर में मेजर दलपत सिंह देवली के 105वें बलिदान दिवस पर आगामी 23 सितंबर को आयोजित होने वाले महासम्मेलन की तैयारी बैठक आयोजित की गई। समाज के युवा अध्यक्ष मुकेश सिंह बारनी ने जानकारी दी की । प्रदेश अध्यक्ष राणजीत सिंह सोढाला ने आगामी विधानसभा चुनाव में सभी राजनीतिक दल रावणा राजपूत टिकट वितरण में संख्या अनुपात में भागीदारी सुनिश्चित करें। जीवनसिंह गौड़ ने बताया कि शिवर में विधायक पुखराज़ गर्ग,प्रधान शांति जाखड़ , पुर्व विधायक कमसा मेघवाल ,पूर्व प्रधान बावड़ी अलाराम मेघवाल ,जोधपुर जिला अध्यक्ष रामसिंह चाडी,पालड़ी के पूर्व सरपंच नाहर सिंह, ओम गिरि,राम प्रसाद परसरिया,रामसा सिंघड ने सभी को साथ लेकर चलने का आव्हान किया और कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु प्रत्येक समाज बन्धु को स्वयं अध्यक्ष समझ कर कार्य करने का आव्हान किया।
महिला प्रदेश अध्यक्षा ममता कंवर डाबड़ा ने समाज को भरोसा दिलाया कि महिला शक्ति कंधे से कंधा मिलाकर साथ है और हर आयोजन की तरह इस बार भी महिला शक्ति बढ़चढ़ कर हिस्सा लेगी। कार्यक्रम को नागौर जिला अध्यक्ष रणवीर सिंह बिरलोका, तहसील अध्यक्ष छोटूसिंह बुरचा सहित कई समाज सेवको ने सम्बोधित किया। कार्यक्रम का संचालन मोहनसिंह झाम्बा ने संचालित किया। इस अवसर पर जिला महामंत्री हुकमसिंह जैपाल (कुड़ी), जब्बर सिंह भाटी, सिंह भाटी प्रदेश उपाध्यक्ष राजुसिह कुड़ी , युवा अध्यक्ष मोहन सिंह जांबा ,अनिल सिंह बडगुजर ,मानसिह पंवार, गिरजा भाटी , डिंपल सांखला आदि उपस्थित रहे। भीखसिंह तोड़ियाना ने सभी का आभार व्यक्त किया।