नारद भोपालगढ़। आगामी विधान सभा के चुनाव को मध्य नजर रखते हुए वांछित अपराधियों एवम अवैध मादक पदार्थ तस्करों, हथियार सप्लयार, शराब माफियों, मिलावट खोरी एवं संगठित अपराधियों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु सभी वृताधिकारियो व थानाधिकारियों को निर्देश दे रखे है। जिसके लिये जोधपुर ग्रामीण पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है जिसके तहत दिनांक 13.10.2023 को जिला स्पेशल टीम इंचार्ज लाखाराम उनिपु की ईतला पर रिछपालसिंह पुत्र भंवरसिंह जाति राजपुत उम्र 30 साल निवासी बारा कला को देशी शराब व अवैध अंग्रेजी, बीयर शराब के साथ गिरफतार किया है। जिला पुलिस अधीक्षक जोधपुर ग्रामीण ने बताया कि वाछित अपराधियों की धरपकड की विशेष अभियान एवम वांछित अपराधियों एवम अवैध मादक पदार्थ तस्करों, व हथियार सप्लयार, शराब माफियों, मिलावट खोरी एवं संगठित अपराधियों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जोधपुर ग्रामीण नवाब खां के एवं वृताधिकारी वृत भोपालगढ प्रेम कुमार के निर्देशन में ओमप्रकाश उपनिरीक्षक थानाधिकारी पुलिस थाना खेडापा द्वारा आगामी चुनाव के मध्यनजर रखते हुवे सख्ताई से गश्त एवम मुखबीर मामुर किये गये जिस पर दिनांक 13.10.2023 को जिला स्पेशल टीम इंचार्ज उनिपु लाखाराम की ईतलानुसार ओमप्रकाश उनिपु मय जाब्ता पुलिस थाना खेडापा द्वारा 28 कार्टुन अवेध देशी व अंग्रेजी, बियर शराब के साथ मुल्जिम रिछपालसिंह पुत्र भंवरसिंह, उम्र 30 साल राजपुत निवासी बारा कला को गिरफतार किया एवम प्रकरण दर्ज कर अवैध देशी व अंग्रेजी, बीयर शराब के संबन्ध मे पुछताछ व अनुसंधान जारी है।इस कार्यवाही के लिए ओमप्रकाश उपनिरीक्षक थानाधिकारी, कानि प्रकाश, कानि रामूराम, कानि नेमाराम, चालक कानि रामनिवास जिला स्पेशल टीम इंचार्ज लाखाराम उनिपु का विशेष सहयोग रहा।

