32.5 C
Jodhpur

वीर शिरोमणी दुगार्दास राठौड़ की 386 वी जयंती मनाई

spot_img

Published:

नारद सिवाना। श्री क्षत्रिय युवक संघ ने पूज्य श्री तन सिंह जी शताब्दी वर्ष के तहत रविवार को हल्देश्वर महादेव मंदिर स्थित दुगार्दास राठौड़ पोल पर वीर शिरोमणी दुगार्दास राठौड़ की 386 वीं जयंती मनाई। कार्यक्रम संघ परंपरा अनुसार मंगलाचरण व प्रार्थना से शुरू हुआ। संभाग प्रमुख मूलसिंह काठाड़ी ने बताया, वीर दुगार्दास स्वामिभक्त थे जिन्होंने 30 वर्षों के कठोर संघर्ष के साथ मारवाड़ की रक्षा की। गीता में बताए क्षत्रिय के गुण शोर्य, तेज, धैर्य, सहनशीलता व दानवीरता जैसे गुणों से परिपूर्ण थे। क्षत्रिय युवक संघ भी शिविरों और शाखाओं के माध्यम से हर स्वयं सेवक को वीर दुगार्दास बनाने का काम पिछले 77 वर्षों से करता आ रहा हैं। प्रांत प्रमुख मनोहर सिंह सिणेर ने पूज्य श्री तन सिंह लिखित दुगार्दास राठौड़ पर लिखत क्षिप्रा के तीर प्रकरण का पठन किया। वहीं 28 जनवरी 2024 को पूज्य तनसिंह की जयंती दिल्ली में अधिक से अधिक लोगों को पहुंचने का आग्रह किया। कार्यक्रम को भैरूसिंह पादरू, जालम सिंह पिपलून, गणपत सिंह गोलिया, मनोहरसिंह सिनेर व पेपसिंह कुंडल ने भी संबोधित किया।

#Balotra #Siwana #386th birth anniversary of Veer Shiromani Dugardas Rathore celebrated

[bsa_pro_ad_space id=2]
spot_img
spot_img

सम्बंधित समाचार

Ad

spot_img

ताजा समाचार

spot_img