नारद भोपालगढ़। स्थानीय मुंशीफ न्यायालय भोपालगढ़ मे इस साल की तृतीय राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 85 प्रकरणों का निस्तारण किया गया ।जिनमें पिछले 10 या 5 साल पुराने लंबित लगभग 7 प्रकरणों का निस्तारण किया गया। मुंसिफ कोर्ट भोपालगढ़ के लिपिक गोविंदराम ने बताया कि न्यायिक अधिकारी हुमा कोहरी की अध्यक्षता में बेंच सदस्य भोपालगढ़ प्रशासनिक उप जिला मजिस्ट्रेट नानगाराम बेंच की मौजूदगी में लोक अदालत में न्यायिक क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों के लोगों के वर्षों से चले आ रहे कुल 85 प्रकरणों का दोनों पक्षों के बीच आपसी सहमति व समझाइश से निस्तारण किया गया ।जिसमें न्यायिक मजिस्ट्रेट भोपालगढ़ के कुल 85 तथा उपखंड स्तर के कुल 13909 प्री लिटिगेशन प्रकरणों का निस्तारण किया गया। जिसमें जमाबंदी ,मृत्यु प्रमाण पत्र ,जन्म प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र ,म्यूटेशन आदि प्रकरण शामिल थे। इस अवसर पर लोक अदालत में उपखंड अधिकारी के साथ लिपिक गोविंद राम, रीडर राजेश लालर, ओमाराम, रीडर रविंद्र व अधिवक्तागण बार संघ अध्यक्ष मनोज जाखड़, पदमाराम पवार, रामनिवास मुंडेल, कमलेश भाटी, सुरेंद्र व अन्य आमजन उपस्थित रहे।

