आखिरकार वो पल आ ही गया, जिसका सबको बड़ी ही बेसब्री से इंतजार था. जी हां, बॉलीवुड के मेगा सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ का शानदार टीजर रिलीज हो गया है. अपनी फिल्म के टीजर रिलीज की जानकारी मंगलवार को सलमान खान ने सोशल मीडिया पर दी थी. ऐसे में फैंस की एक्साइटमेंट को दोगुना करने के लिए ‘किसी का भाई किसी की जान’ (Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan) का टीजर हाजिर है.
सामने आया ‘किसी का भाई किसी की जान’ टीजर
मगंलवार 24 जनवरी को सलमान खान ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर ‘किसी का भाई किसी की जान’ का पोस्टर शेयर करते हुए इस बात की जानकारी दी थी कि ‘किसी का भाई किसी की जान’ का टीजर 25 जनवरी यानी आज सिनेमाघरों में रिलीज होगा. ऐसे में सुपरस्टार शाहरुख खान की पठान फिल्म की रिलीज के साथ ही ‘किसी का भाई किसी की जान’ (Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan) का टीजर रिलीज हो गया है. सलमान की इस फिल्म के टीजर में आप देख सकते हैं कि वह एक दम साउथ फिल्म के हीरो की तरह दिखाई दे रहे हैं. साउथ इंडियन ड्रेस में सलमान का लुक एक दम कमाल का लग रहा है.
1 मिनट 43 सेकेंड के ‘किसी का भाई किसी की जान’ के टीजर में एक्शन हाई-वोल्टेज दिखाया गया है. साथ एक्ट्रेस पूजा हेगड़े और साउथ सुपरस्टार वेंकेटश दग्गुबाती की झलक भी देखने को मिलेगी. ‘किसी का भाई किसी की जान’ के टीजर से ये साफ अंदाजा लगाया जा सकता है कि ये फिल्म फुल ऑन एक्शन, कॉमेडी और रोमांस का भरपूर डोज साबित होगी.
कब आएगी ‘किसी का भाई किसी की जान’
आखिरी बार सलमान खान (Salman Khan) को फिल्म ‘अंतिम’ में देखा गया था. ऐसे में ‘किसी का भाई किसी की जान’ का टीजर देखने के बाद फैंस इस फिल्म का बड़ी ही बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. मालूम हो कि ‘किसी का भाई किसी की जान’ (Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan) फिल्म 21 अप्रैल, 2023 यानी ईद के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होनी है.


