विश्नोई ने कहा, “अभी तो मैं गुंडा नहीं हूं, लेकिन सलमान खान को मारकर गुंडा बन जाऊंगा. मेरे जीवन का लक्ष्य सलमान खान को मारना है. सुरक्षा हटने पर सलमान खान की हत्या करूंगा.”
सलमान खान का अहंकार रावण से भी बड़ा
बिश्नोई ने कहा, “4-5 साल से सलमान खान को मारना चाहता हूं. अगर वो (सलमान खान) माफी मांग लें तो बात खत्म हो जाएगी. सलमान अहंकारी है, मूसेवाला भी ऐसा ही था. सलमान खान का अहंकार रावण से भी बड़ा है.”
WATCH | ‘सलमान खान को ही मारना मेरा मकसद है’, जेल से फिर दी लॉरेंस ने सलमान खान को धमकी @ShobhnaYadava | @RubikaLiyaquat | @jagwindrpatial#OperationDurdantOnABPNews #LawrenceBishnoi #SalmanKhan #SiddhuMoosewala pic.twitter.com/2yWNNgRtdM
— ABP News (@ABPNews) March 17, 2023
विश्नोई ने कहा कि मुंबई पुलिस के जरिये सलमान खान तक अपनी बात पहुंचाई थी. कई गायकों से नाम जोड़े जाने पर बिश्नोई ने कहा कि मैं मनकीरत औलख से केवल कॉलेज के समय एक-दो बार मिला था.
लॉरेंस बिश्नोई ने कहा सलमान खान मांगे माफी
बता दें कि सलमान खान को मारने की धमकी को लेकर पूछे गए सवाल के दौरान लॉरेंस बिश्नोई ने कहा था कि सलमान खान के काले हिरण को मारने के मामले में हमारा समाज एक्टर से नाराज है. वह या तो लोगों से आकर माफी मांग लें. नहीं तो उसका भी ठोस जवाब दिया जाएगा.
सलमान के लिए बचपन से भरा है गुस्सा
लॉरेंस ने कहा एक्टर ने हमारे समाज से अब तक माफी नहीं मांगी है. मेरे मन में उनके लिए बचपन से गुस्सा भरा है. कभी न कभी हम उनकी ईगो जरूर तोड़ देंगे. उन्हें हमारे देवता के मंदिर में आकर माफी मांगनी होगी. उन्होंने हमारे समाज के लोगों को पैसे भी ऑफर किए थे. हम सलमान खान को शोहरत के लिए नहीं बल्कि मकसद के लिए मारेंगे.

