रानी मुखर्जी ने किए मां कामाख्या के दर्शन
बॉलीवुड सुपरस्टार रानी मुखर्जी मगंलवार को कामाख्या देवी के दर्शन करने के लिए गई हैं. इस मौके की लेटेस्ट तस्वीरों को मशहूर फोटोग्राफर मानव मंगलानी ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया है. इन फोटो में आप देख सकते हैं कि रानी मुखर्जी कामाख्या मंदिर परिसर में घूमती हुईं और देवी मां के दर्शन करते हुए नजर आ रही हैं. इन फोटो के साथ-साथ मानव ने बताया है कि अपने बर्थडे के स्पेशल मौके पर रानी मुखर्जी ने कामाख्या देवी मंदिर में सिर को झुकाया है. साथ ही हाल ही में रिलीज हुई रानी की फिल्म ‘मिसेज चटर्जी वर्सेज नार्वे’ की सफलता के लिए भी रानी मुखर्जी ने देवी मां से दुआ मांगी. सोशल मीडिया पर रानी मुखर्जी की ये लेटेस्ट तस्वीरें काफी पसंद की जा रही हैं.
‘मिसेज चटर्जी वर्सेज नार्वे’ ने जीता फैंस की दिल
बीते 17 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई रानी मुखर्जी (Rani Mukerji) स्टारर फिल्म ‘मिसेज चटर्जी वर्सेज नार्वे’ सिनेमाघरों में जमकर धूम मचा रही है. आलम ये है कि रानी की इस फिल्म को फिल्म क्रिटिक्स के साथ-साथ ऑडियंस का भी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. बता दें कि रिलीज के 4 दिन में रानी मुखर्जी की ‘मिसेज चटर्जी वर्सेज नार्वे’ (Mrs Chatterjee vs Norway) ने अब तक बॉक्स ऑफिस पर 7.33 करोड़ की कमाई कर ली है.

