29.7 C
Jodhpur

गहलोत ने सेवानिवृत्त कर्मचारियों के लिए खोला खजाना, जानिए आदेश

spot_img

Published:

राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने रिटायरमेंट के बाद फिर से नौकरी पाने वाले कर्मचारियों को तोहफा दिया है। गहलोत सरकार ने सेवानिवृत्ति बाद फिर से नियुक्ति चाहने वाले सरकारी कर्मचारियों और अधिकारियों की फिक्स पे में दुगुनी से ज्यादा बढ़ोतरी की है। कार्मिक विभाग द्वारपा जारी आदेश के अनुसार अलग-अलग पे लेवल में 5300 रुपए से लेकर ₹55100 तक की बढ़ोतरी की गई है। कई पे लेवल में यह बढ़ोतरी दुगनी से ज्यादा है। 5 साल बाद की गई इस बढ़ोतरी के साथ ही कार्मिक विभाग ने पुनर्नियुक्ति के विस्तृत दिशा-निर्देश भी जारी किए हैं।

कार्मिक विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार पे लेवल L 1 में 8 फरवरी 2018 के आदेश अनुसार 6400 थी फिक्स पे। अब 1 अप्रैल के बाद ₹5800 की बढ़ोतरी के साथ मिलेंगे ₹12200।2018 के आदेश अनुसार 9100 थी फिक्स पे। अब 1 अप्रैल के बाद ₹6400 की बढ़ोतरी के साथ मिलेंगे ₹15500।पे लेवल L 8 में 8 फरवरी 2018 के आदेश अनुसार 10400 थी फिक्स पे। अब 1 अप्रैल के बाद ₹7700 की बढ़ोतरी के साथ मिलेंगे ₹18100। पे लेवल L 9 में 8 फरवरी 2018 के आदेश अनुसार 10400 थी फिक्स पे। अब 1 अप्रैल के बाद ₹9400 की बढ़ोतरी के साथ मिलेंगे ₹19800। पे लेवल L 16 में 8 फरवरी 2018 के आदेश अनुसार 21900 थी फिक्स पे। अब 1 अप्रैल के बाद ₹24500 की बढ़ोतरी के साथ मिलेंगे 46400 रुपए।पे लेवल L 17 में 8 फरवरी 2018 के आदेश अनुसार 23200 थी फिक्स पे। अब 1 अप्रैल के बाद ₹25800 की बढ़ोतरी के साथ मिलेंगे 49000 रुपए।

इसी प्रकार पे लेवल L 18 में 8 फरवरी 2018 के आदेश अनुसार 24600 थी फिक्स पे। अब 1 अप्रैल के बाद ₹27400 की बढ़ोतरी के साथ मिलेंगे 52000 रुपए।पे लेवल L 19 में 8 फरवरी 2018 के आदेश अनुसार 25400 थी फिक्स पे। अब 1 अप्रैल के बाद ₹29700 की बढ़ोतरी के साथ मिलेंगे 55100 रुपए। पे लेवल L 20 में 8 फरवरी 2018 के आदेश अनुसार 29000 थी फिक्स पे। अब 1 अप्रैल के बाद ₹32300 की बढ़ोतरी के साथ मिलेंगे 61300 रुपए।पे लेवल L 21 में 8 फरवरी 2018 के आदेश अनुसार 40100 थी फिक्स पे। अब 1 अप्रैल के बाद ₹44800 की बढ़ोतरी के साथ मिलेंगे 84900 रुपए।पे लेवल L 22 में 8 फरवरी 2018 के आदेश अनुसार 42300 थी फिक्स पे। अब 1 अप्रैल के बाद ₹47200 की बढ़ोतरी के साथ मिलेंगे 89500 रुपए। पे लेवल L 23 में 8 फरवरी 2018 के आदेश अनुसार 46600 थी फिक्स पे। अब 1 अप्रैल के बाद ₹54700 की बढ़ोतरी के साथ मिलेंगे 101300 रुपए। पे लेवल L 24 में 8 फरवरी 2018 के आदेश अनुसार 47600 थी फिक्स पे। अब 1 अप्रैल के बाद ₹55100 की बढ़ोतरी के साथ मिलेंगे 102700 रुपए।

[bsa_pro_ad_space id=2]
spot_img
spot_img

सम्बंधित समाचार

Ad

spot_img

ताजा समाचार

spot_img