31.5 C
Jodhpur

गहलोत इलेक्शन मोड पर, आज भरतपुर-अजमेर में देंगे मंत्र

spot_img

Published:

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत आज भरतपुर और अजमेर के दौरे पर रहेंगे। सीएम गहलोत एमएसजे काॅलेज ग्राउंड भरतपुर में सुबह 11 बजे कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करेंगे। जबकि दोपहर तीन बजे जवाहर स्कूल स्टेडियम अजमेर में कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करेंगे। जारी कार्यक्रम के अनुसार चुनावी साल में कार्यकर्ताओं को इलेक्शन मोड में लाने के लिए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत शुक्रवार को जवाहर स्कूल में संभाग स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करेंगे। इसमें नए जिले बनने से लोगों को होने वाले फायदे, बजट में हैल्थ और जनता से जुड़ी बड़ी घोषणाओं को हाईलाइट करने की नसीहत कार्यकर्ताओं को दी जाएगी। राहुल गांधी के मुद्दे पर आवेश में ना आकर संतुलित तरीके से विरोध करने का मंत्र भी कार्यकर्ताओं को दिया जाएगा।

मुख्यमंत्री गहलोत शुक्रवार अपराह्न 2 बजकर 45 मिनट पर हैलीकाॅप्टर से अजमेर पहुंचेंगे। गहलोत सिविल लाइन स्थित जवाहर स्कूल परिसर में आयोजित कांग्रेस के संभाग स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में भाग लेंगे। गहलोत के अजमेर दौरे को लेकर जिला पुलिस प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली है। सुरक्षा को लेकर भी पुख्ता बंदोबस्त किए गए हैं। संभाग स्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के साथ राजस्थान के प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा, प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा सहित कई नेता शामिल होंगे।

बता दें, राजस्थान में 2023 के अंत में विधानसभा चुनाव होने है। सीएम गहलोत दांवा करते रहे हैं कि उनकी सरकार इस बार रिपीट होगी। सीएम का कहना है कि लोक कल्याणकारी योजनाओं का फायदा आमजन को मिल रहा है। इसलिए कांग्रेस के पक्ष में एक बार माहौल बन रहा है। पुरानी स्कीम पेंशन योजना की बहाली हो या फिर फ्री में इलाज। जनता को लाभ मिल रहा है। हालांकि, बीजेपी का कहना है कि राज्य में पेपर लीक गिरोह सक्रिय है। कोई भी परीक्षा पारदर्शी तरीके से नहीं हुई। बीजेपी कानून व्यवस्था के मुद्दे पर सीएम गहलोत को घेरती रही है।

[bsa_pro_ad_space id=2]
spot_img
spot_img

सम्बंधित समाचार

Ad

spot_img

ताजा समाचार

spot_img