32.7 C
Jodhpur

हिटलर का हवाला देकर किस पर निशाना साध गए गहलोत 

spot_img

Published:

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इशारों में पीएम मोदी पर निशाना साधा है। सीएम गहलोत ने कहा कि  धर्म की बात करोगे तो लोक​प्रिय होना बहुत आसान है। तानाशाह हिटलर भी जर्मनी में खूब लोकप्रिय हुआ था। अगर आप धर्म की बात करेंगे तो लो​कप्रियता आसमान छू लेगी। हिटलर के बाद जर्मनी का क्या हुआ, जर्मनी को उसने बर्बाद कर दिया जिसकी आज भी चर्चा होती है। गहलोत ने कहा कि बीजेपी देश में वन पार्टी रूल लाना चाहती है, ये उसी दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। हिंदू राष्ट्र के नाम पर बीजेपी जनता को गुमराह कर रही है, सरकार बदलने में कांग्रेस को कोई एतराज नहीं क्योंकि हमने तो खुद देश को लोकतंत्र दिया। किसी भी पार्टी का सत्ता में रहने का ठेका नहीं होता। राहुल गांधी के खानदान का पिछले 30 साल से कोई भी किसी पद पर नहीं है। य प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने दो बार राहुल गांधी को पीएम बनने का प्रपोजल दिया था जिसे उन्होंने ठुकरा दिया। ऐसे व्यक्ति की इमेज खराब करने में बीजेपी करोड़ों रुपए खर्च कर रही है। अब तो राहुल गांधी को लोकसभा से निष्कासित कर दिया, ऐसे में देश में लोकतंत्र कैसे बचेगा।

सीएम अशोक गहलोत ने अमृतपाल के मुद्दे पर बीजेपी-आरएसएस और पंजाब की आप सरकार पर निशाना साधा है। बीजेपी आरएसएस का लोकतंत्र में यकीन नहीं है। ये फासिस्ट लोग हैं। हिंदू राष्ट्र के नाम पर क्या मजाक लगा रखा है। जनता को बर्बाद क्यों कर रहे हो? गहलोत शनिवार को सांगानेर स्टेडियम में कांग्रेस के जयपुर संभाग के सम्मेलन में बोल रहे थे। गहलोत ने कहा- अमृतपाल सिंह नया भिंडरावाले पैदा हो रहा है। जबसे पंजाब में आप की सरकार आई है पाकिस्तान से ड्रोन आ रहे हैं, जो ड्रग्स फैंक रहे हैं। अमृतपाल ने क्या कहा कि मोदी और आरएसएस हिंदू राष्ट्र की बात करेंगे तो मैं सिख हूं मैं खालिस्तान की बात क्यों नहीं करूंगा? बीजेपी की हिंदू राष्ट्र की मांग से उसका हौंसला बढ़ गया। 50 साल पहले दक्षिण के राज्यों से अलग होने की मांग आती थी। रूस हमारा मित्र देश था, उसके 15-16 टुकड़े हो गए। यूक्रेन भी रूस का ही पार्ट था।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अमृतपाल के मुद्दे पर बीजेपी-आरएसएस और पंजाब की आप सरकार पर निशाना साधा है। बीजेपी आरएसएस का लोकतंत्र में यकीन नहीं है। ये फासिस्ट लोग हैं। हिंदू राष्ट्र के नाम पर क्या मजाक लगा रखा है। जनता को बर्बाद क्यों कर रहे हो? गहलोत शनिवार को सांगानेर स्टेडियम में कांग्रेस के जयपुर संभाग के सम्मेलन में बोल रहे थे।गहलोत ने कहा कि अमृतपाल सिंह नया भिंडरावाले पैदा हो रहा है। जबसे पंजाब में आप की सरकार आई है पाकिस्तान से ड्रोन आ रहे हैं, जो ड्रग्स फैंक रहे हैं। अमृतपाल ने क्या कहा कि मोदी और आरएसएस हिंदू राष्ट्र की बात करेंगे तो मैं सिख हूं मैं खालिस्तान की बात क्यों नहीं करूंगा? बीजेपी की हिंदू राष्ट्र की मांग से उसका हौंसला बढ़ गया। 50 साल पहले दक्षिण के राज्यों से अलग होने की मांग आती थी। रूस हमारा मित्र देश था, उसके 15-16 टुकड़े हो गए। यूक्रेन भी रूस का ही पार्ट था।

[bsa_pro_ad_space id=2]
spot_img
spot_img

सम्बंधित समाचार

Ad

spot_img

ताजा समाचार

spot_img