राजस्थान में गहलोत सरकार ने 65 आरपीएस अफसरों के तबादले किए है। गृह विभाग ने आदेश जारी कर दिए है। इन तबादलों को चुनाव से पहले फिल्डिंग जमाने के तौर पर देखा जा रहा है। गृह विभाग के ग्रुप-1 द्वारा जारी आदेश के अनुसार प्रीति कांकानी को एएसपी अपराध एवं सतर्कता अजमेर, अखिलेश शर्मा एएसपी केकड़ी, पीयूष दीक्षित एएसपी प्राचार्य पुलिस प्रशिक्षण केंद्र अलवर, रामस्वरुप शर्मा कमांडेंट एमबीसी बांसवाड़ा, सत्येंद्र पाल सिंह एएसपी बाड़मेर, सुभाष चंद्र एएसपी बालोतरा बाड़मेर और फाउलाल मीना को महिला एवं अपराध अनुसंधान सैल बाड़मेर लगाया गया है। दीपक कुमार शर्मा एएसपी बीकानेर ग्रामीण, देवानंद अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभय कमांड एवं कंट्रोल सेंटर बीकानेर, जबकि धर्मवीर जानू को भी इसी पद पर लगाया गया है। बुगलाल मीना को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुख्यालाय चित्तौड़गढ़ लगाया गया है। जबकि सुभाष चंद्र मिश्रा को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रावत भाटा लगाया गया है।

