32.4 C
Jodhpur

जोधपुर के 80 वर्षीय बुजुर्ग ने राम शब्द से बनाया रिकाॅर्ड

शांतिलाल बाफना ने 2,199 रंगीन ज्यामितीय पैटर्न बनाए

spot_img

Published:

जोधपुर। हिंदी में ‘राम’ शब्द लिख उससे सर्वाधिक रंगीन ज्यामितीय पैटर्न जोधपुर के 80 वर्षीय बुजुर्ग ने बनाकर कमाल किया है।
हिंदी में ‘राम’ शब्द लिखकर सर्वाधिक रंगीन ज्यामितीय पैटर्न बनाने का यह रिकॉर्ड जोधपुर के शांतिलाल बाफना ने बनाया था। उन्होंने अलग-अलग रंग के पेन का उपयोग करके हिंदी भाषा में ‘राम’ शब्द लिखकर कागज की शीटों पर 2,199 रंगीन ज्यामितीय पैटर्न बनाए। इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड ने इसे सत्यापित किया है।
दरअसल, आनन्द रामायणम् के अनुसार राम नाम जप की अपेक्षा सौ गुना अधिक पुण्य राम नाम लिखने से मिलता है। कहते हैं कि लाल रंग की स्याही से श्री राम का नाम लिखने से हनुमान जी प्रसन्न होते हैं। इससे शनि, राहु और केतु जैसे अशुभ ग्रहों के प्रकोप से राहत मिलती है। इसके अलावा मन एकाग्र होता और स्‍मरण शक्ति में वृद्धि होती है।

[bsa_pro_ad_space id=2]
spot_img
spot_img

सम्बंधित समाचार

Ad

spot_img

ताजा समाचार

spot_img