जोधपुर। केन्द्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत बुधवार को सुबह दिल्ली से जोधपुर पहुंचे। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश व्यापी अभियान नहीं सहेगा राजस्थान के तहत आयोजित धरने को संबोधित किया।
जोधपुर शहर ज़िला अध्यक्ष देवेन्द्र सालेचा के नेतृत्व में आयोजित इस धरने में केन्द्रीय मंत्री
शेखावत ने प्रदेश की निकम्मी,नकारा, भष्टाचार में डूबी पेपर लीक करने वाली कांग्रेस सरकार को उखाड़ फेंकने का आह्वान किया। साथी यह भी आरोप लगाया कि राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के गृह नगर सहित पूरे प्रदेश में कानून व्यवस्था पूर्ण रूप से पटरी से उतर चुकी है। महिलाओ और बालिकाओं की सुरक्षा खतरे में पड़ गईं हैं। आए दिन बलात्कार, डकैती लूट, हत्या मर्डर के केस हो रहे हैं सरकार हर मोर्चे पर फेल हो चुकी है। ऐसी नकारा भ्रष्ट पेपर लीक करने वाली कांग्रेस सरकार को उन्होंने उखाड़ फेंकने का आह्वान किया। साथी कार्यकर्ताओं से संकल्प के साथ राज्य सरकार के खिलाफ जोर शोर से विरोध करने का आह्वान किया। राज्यसभा सांसद राजेंद्र गहलोत ने प्रदेश में अराजकता, भ्रष्टाचार, लूट, महिला शोषण, बाल अपराध, बेरोजगारी, किसान से छल, बिगड़ी कानून व्यवस्था को लेकर कांग्रेस सरकार के खिलाफ आवाज़ बुलन्द की। इस दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने निक्कमी भ्रष्ट सरकार को उखाड़ फेंकने का संकल्प किया। धरने को जिला अध्यक्ष देवेंद्र सालेचा, महापौर वनिता सेठ, ज़िला संयोजक राजेन्द्र पालीवाल, ज़िला महामंत्री महेन्द्र मेघवाल सहित अनेक भाजपा नेताओं ने सम्बोधित किया। नहीं सहेगा राजस्थान’’ अभियान के तहत प्रदेश की कांग्रेस सरकार के खिलाफ जोधपुर में मेडिकल कॉलेज चौराहे पर कार्यकर्त्ताओं के धरने में संघठन के राष्ट्रीय,प्रदेश, जिले के पदाधिकारी, मंडल, मोर्चा, प्रकोष्ठ, शक्ती केंद्र संयोजक सह संयोजक, बूथ अध्यक्ष, बूथ समिती, सभी स्तर के जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

[bsa_pro_ad_space id=2]