भाजपा जिला जोधपुर देहात दक्षिण के जिले के सभी संयुक्त मोर्चा का ओसियां अनाज मंडी के आगे धरना कल
नारद ओसियां। भाजपा द्वारा चलाए जा रहे ‘नहीं सहेगा राजस्थान’ अभियान को लेकर जिले के संयुक्त मोर्चा का संयुक्त रुप से किसानों की कर्जा माफी एवं अन्य मुद्दों को लेकर धरना मंगलवार को आयोजित होगा। भाजपा जोधपुर जिला देहात दक्षिण के कार्यक्रम के सह संयोजक नारायण राम चौधरी पांचला ने बताया किसानों से किया गया झूठा कर्जा माफी का वादा के वजह से आज 19422 किसानों की जमीन नीलाम होने के कगार पर है। साथ ही दलित एवं महिला अत्याचार में प्रदेश नंबर वन पर है। इन सब मुद्दों को लेकर मंगलवार कल सुबह ओसियां कृषि मंडी अनाज के आगे सुबह 11 बजे धरना दिया जाएगा। उसके बाद बाइक रैली निकालकर ओसियां कस्बे में कांग्रेस सरकार का फेल कार्ड वितरण करेंगे। जिला अध्यक्ष जगराम बिश्नोई के सानिध्य में जिला संयोजक त्रिभुवन सिंह भाटी एवं जिला सहसंयोजक नारायण राम चौधरी पांचला की उपस्थिति में धरना दिया जाएगा। इसलिए जिले के सभी सातों मोर्चा के पदाधिकारी गण, सांसद पूर्व सांसद, विधायक, पूर्व विधायक, पूर्व जिला प्रमुख, पार्टी के राष्ट्रीय पदाधिकारी, प्रदेश पदाधिकारी, जिला पदाधिकारी, प्रधान, पूर्व प्रधान, जिला परिषद सदस्य, पंचायत समिति सदस्य, सरपंच, पूर्व सरपंच, मंडलों के अध्यक्ष तथा पार्टी के प्रमुख पदाधिकारी इस धरना में उपस्थित रहेंगे।