39.5 C
Jodhpur

बारिश के लिए किसानों ने किया यज्ञ

spot_img

Published:

गगाड़ी। क्षेत्र के राजस्व ग्राम बिजारिया बावड़ी में सोमवार सुबह ग्रामीणों ने बारिश के लिए हवन पूजन किया। गर्मी से राहत को बारिश की आस लिए भक्तों ने इंद्र देव की स्तुति की। ब्राह्माणों ने यज्ञ पूजन कर इंद्र देव को प्रसन्न करने का प्रयास किया। क्षेत्रवासियों ने मिलकर बारिश होने को सामूहिक प्रार्थना की। वर्षा के देवता भगवान इंद्र को नमन करते हुए वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पूजन किया गया। पंडित ने विधि विधान से पूजन करवाया। यजमानों ने श्रद्धा भाव से आहुतियां दी। इस दौरान सभी ने मिलकर प्रार्थना की कि हे इंद्र देवता हम आपको बारम्बार नमन करते हैं, आपकी वंदना करते है, आपकी स्तुति करते हैं। आप प्रसन्न होकर वर्षा कीजिए और हमें गर्मी के प्रकोप से मुक्ति दिलायें। बाद में आरती और प्रसाद वितरण किया गया। इस दौरान जितेंद्र गोदारा, भवरलाल,जेताराम, बाबूराम,साजनराम,गैनाराम, गिरधारीराम आदि उपस्थित रहे ।

[bsa_pro_ad_space id=2]
spot_img
spot_img

सम्बंधित समाचार

Ad

spot_img

ताजा समाचार

spot_img