भोपालगढ़। राजस्थान सरकार की नीतियों व कार्यप्रणाली के खिलाफ भाजपा कार्यकर्ताओ द्वारा नहीं सहेगा राजस्थान अभियान के तहत पेंपलेट घर-घर बांटे गए। भाकिमो के मंडल अध्यक्ष श्रवण विश्नोई ने बताया कि पार्टी के निर्देशानुसार हर घर हर किसान के हाथ में जाकर राजस्थान सरकार के खिलाफ नही सहेगा राजस्थान के पेंपलेट वितरण किए। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने नांदिया प्रभावती, विष्णु नगर में स्टीकर लगाते हुए अहान किया कि 2023 में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाने में सहयोग करे। इस दौरान किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष सरवन गोदारा, मान सिंह भाटी, सुमेर सिंह भाटी, गंगाराम सारण, मेहराम डऊकिया, श्यामलाल सारण, राणाराम सारण, नारायण राम ईराव, कोजुदान चारण, मांगीलाल सारण, विकास विश्नोई सहित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।