नारद भोपालगढ़। कृषि-उद्यान अधिकारीयों ने किसानों के खेतों जाकर कृषि उद्यानिकी योजनाओं की जानकारी दी।कृषि क्षेत्र भोपालगढ़,बागोरिया सहित कई किसानों के खेतों का निरीक्षण करते हुए उनको बताया कि कृषि-उद्यानिकी की योजना के अन्तर्गत नये फलदार बगीचों का पौधरोपण का वर्तमान में उपयुक्त समय है।
सहायक कृषि अधिकारी रफीक अहमद कुरैशी ने कहा की बागवानी खेतीं के लिए अनार,नीबूं,बेर व नवाचार खेती में खजूर की खेतीं मे उद्यानिकी योजना में लाभान्वित योजनाऐं है।खेत की मिट्टी एवं सिचांई जल की जांच रिपोर्जाट के आधार पर नवीन बगीचा का चयन कर फसलों के साथ साथ बागवानी खेती का लाभ प्राप्त होगा। इस योजना के लाभ हेतु आवेदन प्रस्तुत कर सकते है। वर्षा ऋतु में विभिन्न प्रकार के पौधों का पौधरोपण का उपयुक्त समय होता है। फलदार बगीचा में ड्रीप इरींगेशन सिस्टम को स्थापित करने से उपलब्ध सिचांई जल का कुशलतम उपयोग किया जाता है। ड्रिप इरीगेशन सिस्टम पर भी अलग से अनुदान देय है। जिले का कोई भी इच्छुक किसान बागवानी खेती में लाभान्वित होने के लिए आवेदन कर सकते हैं।
खेती से आय वृद्धि में बागवानी खेती भी एक अच्छा विकल्प है। वर्तमान में खेतीं उपलब्ध सिचांई जल का कुशलतम उपयोग कर बागवानी खेतीं सफल पनपाना जा सकता है। बागवानी पौधै राजहंस नर्सरी चौपासनी जोधपुर में आज विभिन्न प्रकार के पौधै उपलब्ध है। खरीफ फसलों में विभिन्न कीट-रोग के लक्षण एवं निदान के उपाय पर विस्तार से जानकारी दी। फसलों में कीटनाशक भुरकाव व छिड़काव में सावधानियां पर चर्चा की। इस मौके पर कृषि पर्यवेक्षक अकबर बोरून्दिया,हनुमानराम चौधरी सहित कई किसान मौजूद थे।