नारद भोपालगढ़। कस्बे स्थित राजकीय महाविद्यालय में पिछले लम्बे समय से चल रही विभिन्न समस्याओ को लेकर छात्र -छात्राओं की ओर से विरोध प्रदर्शन करते हुए अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए।सभी छात्र-छात्राओं की ओर से 11 सूत्री मांगों को लेकर प्रशासन को अवगत करवाते हुए जल्दी समाधान करने की मांग की गई प्रशासन द्वारा उनके प्रति संतुष्ट जवाब नहीं दिया जाएगा तब तक अनिश्चितकालीन धरने जारी रहेगा। छात्रसंघ अध्यक्ष रवि प्रकाश मेघवाल, धनेश जाजड़ा ने बताया कि पिछले लंबे समय से काॅलेज प्रशासन को समस्याओं से अवगत करवाया जा रहा है लेकिन कॉलेज प्रशासन की ओर से इन समस्याओ को नजर अंदाज किया जा रहा है।जिसको लेकर सभी वर्ग के छात्र-छात्राओं की ओर से सोमवार से कालेज परिसर में अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया गया है।
ये प्रमुख 11 मांगें
1. प्रस्तावित नये भवन का निर्माण मार्च तक होना था लेकिन अब तक नहीं हुआ उसका निर्माण जल्द से जल्द करवाया जाए।
2. महाविद्यालय को पीजी किया जाए।
3. B.Sc व B.Com संकाय की शुरुआत की जाए।
4. प्रवेश प्रक्रिया पूरी होते ही 7 दिन के अंदर आईडी कार्ड उपलब्ध करवाए जाए।
5. महाविद्यालय परिसर की भूमि और आवंटित की जाए।
6. NCC की शुरुआत की जाए।
7. महाविद्यालय के अंदर द्वार पर बेरीकेटस लगाए जाए।
8. प्रथम वर्ष की सीटें बढ़ाए जाए।
9. महाविद्यालय के आगे से खेल मैदान आवंटित की जाए।
10. महाविद्यालयय में पुस्तकालय की व्यवस्था की जाए।
11. महाविद्यालय में वाटर कूलर की व्यवस्था।
आदि मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे छात्र-छात्राओं की ओर से प्रदर्शन जा रहा है। धरने में छात्रसंघ अध्यक्ष रवि प्रकाश, धनेश जाजड़ा, दिनेश चौधरी,मनीष मदेरणा, अनीता कड़ेला, पुष्पा बांता,महेश भाटी , गुड्डी चौधरी , सुनील बारूपाल, कुलदीप सहित सैकड़ों छात्र-छात्राओं मौजूद थे।