29.9 C
Jodhpur

चांद राजीविका महिला ग्राम संगठन धोरु का शुभारंभ

spot_img

Published:

नारद भोपालगढ़। राजस्थान ग्रामीण आजीविका विकास परिषद ब्लॉक परियोजना प्रबंधन इकाई भोपालगढ़ द्वारा शुक्रवार अरटिया कला क्लस्टर में पंचायत समिति धोरु चांद राजीविका महिला ग्राम संगठन का उद्घाटन किया गया। भोपालगढ़ ब्लॉक के धोरु पंचायत के सरपंच दुर्गा देवी, प्रतिनिधि डॉ सरवण राम मेघवाल व ग्राम विकास अधिकारी राम जीवन देवड़ा, ग्राम विकास अधिकारी गुड्डी चौधरी ,कांग्रेस नेता रामस्वरूप देवड़ा, वार्ड पंच हपली देवी व ब्लॉक परियोजना प्रबंधन शर्याली शिंदे, अरटिया कला क्लस्टर प्रभारी ममता व किरण ,भोपालगढ़ क्लस्टर प्रभारी रविना, अरटिया कला क्लस्टर किरण, सी एल एफ के अध्यक्ष व अकाउंटटेड कुकी देवी ने फीता काट कर उदघाटन किया।

सरपंच दुर्गा देवी ने महिलाओ को सम्बोधित करते हुए बताया कि महिलाए स्वयं सहायता समूह से जुड़ कर काफी आगे बढ़ रही है और जागरूक हो रही है एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित महत्वकांक्षी योजना राजीविका से महिलाओ को जोड़ कर स्वावलंबी और आत्मनिर्भर बन कर उभर रही है ।ब्लॉक परियोजना प्रबंधन ने बताया आजीविका गतिविधियों को चांद राजीविका ग्राम संगठन से ज्यादा से ज्यादा संचालित करे ताकि समूह से जुड़ी सभी महिलाओ को रोजगार मिल सके ।आजीविका गतिविधियों में जोधपुर जिले में चल रही गतिविधियों का भी उदाहरण देते हुए महिलाओ को प्रेरित किया। राजीविका महिलाओ को समूह को पंच सूत्र की पालना करते हुए समूह के संचालन व बीमा एवं ऋण संबंधी विस्तार से जानकारी दी। कार्यकारणी के उद्देश्य ,कर्तव्य की रूप रेखा महिलाओ को बताई ।पदाधिकारी और समूह की महिलाओ के हित के कार्य करने की जानकारी और कार्य योजना की प्रक्रिया विस्तार से समझाई। महिलाओ को जागरूक होकर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया एवं ज्यादा से ज्यादा समूह गठन करने का महिलाओ को बताते हुए राजिविका ओर पंचायती राज विभाग की समस्त योजनाओं की जानकारी प्रदान की।

महिलाओ को कहा की राजीविका एक महत्व कांक्षी योजना है जिससे हर ग्रामीण परिवेश से महिलाओ को स्वावलंबी और आत्म निर्भर बनाया जा रहा है । समूह को सही दिशा में संचालित करना और पीएमजेजेवाई एवं पीएम पीएमएसबी वाई बीमे की विस्तार से जानकारी दी ।आजीविका गतिविधियों को आगे बढ़ाने के प्रयास के बारे में बताते हुए कहा की हर पंचायत स्तर से गरीब अतिगरीब महिलाओ को सक्षम और आत्म निर्भर बनाने के प्रयास किए जा रहे है। महिलाओ को सभी योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी ।
अरटिया कला क्लस्टर प्रभारी ममता ने सभी जनप्रतिनिधि अथितिगण समस्त महिलाओ का धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम में अरटिया कला क्लस्टर प्रभारी ममता, किरण व भोपालगढ़ क्लस्टर प्रभारी रविना राजसमंद से आई। वीओ सीआरपी टीम देवी, पदाधिकारी व कोशल्या, एलडीसी शोभा सहित समस्त समूह ग्राम संगठन की महिलाए उपस्थित रही।

[bsa_pro_ad_space id=2]
spot_img
spot_img

सम्बंधित समाचार

Ad

spot_img

ताजा समाचार

spot_img